UP ATS ने अवैध रूप से रोहिंग्याओं को भारत लाने वाले दो लोगों को क‍िया गिरफ्तार

गाजियाबाद, जून 08: यूपी एटीएस ने मंगलवार को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रोहिंग्या मुस्लिमों को भारत लाने वाले मास्टरमाइंड को साथी समेत गिरफ्तार किया है। यूपी एटीएस की टीम ने दोनों आरोपियों को गाजियाबाद के डासना इलाके से ग‍िरफ्तार क‍िया है। इन लोगों के पास से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, यूएनएचसीआर कार्ड, मोबाइल और 70 हजार रुपए कैश बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी बीते जनवरी माह से एटीएस के न‍िशाने पर थे।

UP ATS arrested a Bangladeshi national and a Myanmarese national who were living illegally in Ghaziabad

एटीएस ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि प‍िछले 6 जनवरी को यूपी एटीएस की टीम ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में निवास करने वाले म्यांमार के नागरिकों को गिरफ्तार किया था। इस संबंध में लखनऊ स्थित एटीएस के थाने पर केस भी दर्ज किया गया था। बताया गया है कि एटीएस द्वारा अजीजुल्लाह नाम के रोहिंग्या की भी गिरफ्तारी की गई थी। दर्ज किए गए केस और अजीजुल्लाह से पूछताछ के बाद एटीएस को उसके बहनोई नूर आलम उर्फ रफीक की तलाश थी। एटीएस ने नूर आलम और उसके साथी आमिर हुसैन को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया।

एटीएस की ओर से बताया गया कि पकड़ा गया नूर आलम रोहिंग्या मुसलमानों को अवैध तरीके से भारत लाने का मास्टरमाइंड है। दोनों आरोपी मूलरूप से बांग्लादेश के रहने वाले रोहिंग्या हैं। नूर आलम मेरठ में और आमिर हुसैन खजूरी खास दिल्ली में छिपकर रह रहा था। एटीएस के मुताबिक, आमिर अवैध रूप से भारत आया था। उसे नूर आलम ने भारत के फर्जी दस्तावेज बनवाने का भरोसा दिया था। आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और और उनके अन्य सहयोगियों के बारे में पता लगाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+