गाजियाब में सील किए गए कोरोना से प्रभावित ये 13 इलाके, देखिए लिस्ट
गाजियाबाद। रात 12 बजे से शहर में कर्फ्यू लगने की अफवाह के बाद गाजियाबाद में लोगों ने अपने घर से बाहर निकल कर सब्जी मंडियों और राशन की दुकानों पर भीड़ लगाना शुरू कर दिया। बता दें, प्रशासन ने लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए लोगों से अपील की थी कि वह ज्यादा संख्या में घर से बाहर ना निकलें, लेकिन इस अफवाह के बाद से लोग अपने घरों से निकलकर सब्जी मंडियों और राशन की दुकानों पर जुटना शुरू हो गए। सोशल डिस्टैंसिंग की बात तो दूर लोगों ने मास्क तक भी नहीं लगा रखे थे। पुलिस ने सब्जी मंडी और राशन की दुकानों पर जुटे लोगों को वहां से भगाया है। डीएम और एसएसपी ने मीडिया के माध्यम से लोगों को समझाया कि पूरे जिले में कर्फ्यू लगने की बात निराधार है और पूरी तरह से भ्रामक है। उन्होंने कहा कि उन्हीं एरिया में कर्फ्यू लगाया जा रहा है जहां से कोरोना के मरीज मिले हैं बाकी के क्षेत्र में लॉकडाउन रहेगा। डीएम ने लोगों से अपील की है कि लॉकडाउन का उल्लंघन न करें।

ये हैं गाजियाबाद के 13 हॉटस्पॉट
1. नंदग्राम निकट मस्जिद , सिहानी गेट।
2. केडीपी ग्रांड सवाना, राजनगर एक्सटेंशन, सिहानी गेट।
3. सेवियर सोसाइटी मोहननगर, साहिबाबाद।
4. बी-77/जी-5 शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2, साहिबाबाद।
5. पसौंण्डा, टीला मोड़।
6. ऑक्सी होम भोपुरा, टीला मोड़।
7. वसुंधरा सेक्टर-2 बी, इंदिरापुरम।
8. सेक्टर-6 वैशाली, इंदिरापुरम।
9. गिरनार सोसाइटी कौशांबी।
10. नाईपुरा लोनी।
11. मसूरी।
12. खाटू श्याम कालोनी दुहाई।
13. कोविड-1 सीएचसी, मुरादनगर।
बता दें , कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के 15 जिलों के कोरोना हॉटस्पॉट एरिया को पूरी तरह से सील करने के आदेश दिए हैं। इन जिलों को 15 अप्रैल तक के लिए सील किया गया है। योगी सरकार ने राज्य के उन जिलों को सील करने का फैसला किया जहां 6 या 6 से अधिक कोरोना के मरीज है। हालांकि इन जिलों में भी उन्हीं इलाकों को सील किया जाएगा, जो कोरोना के हॉटस्पॉट एरिया बनकर उभरे हैं। वहीं महाराष्ट्र के बाद यूपी में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।
अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि जिन जिलों में 6 या अधिक मामले हैं वे हैं आगरा, लखनऊ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर नगर, वाराणसी, शामली, मेरठ, बरेली, बुलंदशहर, बस्ती, सहारनपुर, महाराजगंज और सीतापुर। कोरोना हॉटस्पॉट वाले इलाकों को पूरी तरह से लॉकडाउन किया जाएगा। पूरी तरह से सख्ती बरती जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications