Shivangi Dabas : गाजियाबाद की 'बुलेटरानी' पहुंची जेल, स्टंट नहीं इस बार कर बैठी ये बड़ी गलती

गाजियाबाद, 29 अगस्त: राजधानी दिल्ली से यूपी के गाजियाबाद में रहने वाली 'बुलेटरानी' शिवांगी डबास का एक नया वीडियो वायरल हुआ है। शिवांगी इस बार नियमों का उल्लंघन कर बुलेट चलाने या स्टंट करने की वजह से नहीं बल्कि बल्कि एक महिला पुलिसकर्मी से मारपीट कर चर्चा में आ गई हैं। आरोप है कि शिवांगी ने महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ भी जड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

बुलेट पर रील्स बनाकर बुलेटरानी के नाम से मशहूर हुई है शिवांगी

बुलेट पर रील्स बनाकर बुलेटरानी के नाम से मशहूर हुई है शिवांगी


रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टग्राम पर रील्स और वीडियो बनाकर चर्चा आने वाली शिवांगी डबास को थाना मधुबन बापूधाम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिवांगी बुलेटरानी के नाम से मशहूर हुई हैं। शिवांगी पर आरोप है कि उसने महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारा है। घटना रविवार देर रात दस बजे स्वर्ण जयंतीपुरम की है।

एक्सीडेंट के बाद महिला पुलिसकर्मी से की हाथापाई

एक्सीडेंट के बाद महिला पुलिसकर्मी से की हाथापाई

बताया जा रहा है कि शिवांगी अपने एक साथी के साथ कार में सवार होकर रॉन्‍ग साइड से जा रही थी। तभी उसका एक्सीडेंट हा गया। इसके बाद महिला कांस्टेबल और शिवांगी के बीच जोरदार झड़प हुई। आरोप यह भी है कि शिवांगी ने महिला कांस्टेबल के साथ जमकर हाथापाई भी की। मामले की तहरीर महिला कॉन्‍स्‍टेबल ने थाना मधुबन बापूधाम में दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शिवांगी डबास के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद हुई बहस का किसी ने वीडियो भी बना लिया गया।

शिवांगी के इंस्टाग्राम पर हैं लाखों फॉलोवर्स

शिवांगी के इंस्टाग्राम पर हैं लाखों फॉलोवर्स

इस मामले में एसओ मुनेश कुमार ने बताया कि महिला कांस्टेबल की तहरीर के आधार पर शिवांगी डबास पर सरकारी कार्य में बाधा मारपीट और यातायात नियमों का उल्लंघन किए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बता दें, शिवांगी डबास के इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोवर्स हैं। वह बुलेट पर स्टंट करके चर्चा में आई थी। इसके बाद उसके कई वीडियो यूट्यूब पर वायरल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+