गाजियाबाद: गोल्फ लिंक सोसायटी में प्रदूषित पानी पीने से कई लोग बीमार, सभी को थी उल्टी-दस्त और पेट की समस्या

गोल्फ लिंक सोसायटी में प्रदूषित पानी पीने से कई लोग बीमार, सभी को थी उल्टी-दस्त और पेट की समस्या

गाजियाबाद, 07 अप्रैल: दिल्ली-मेरठ नेशनल हाईवे पर स्थित लैंडक्रॉफ्ट की गोल्फ लिंक सोसायटी में प्रदूषित पानी पीने से 06 अप्रैल को 38 बच्चों समेत 59 लोग बीमार हो गए। सभी को उल्टी, दस्त और पेट की समस्या हुई, जिसके बाद सोसायटी के लोगों ने इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की दी।

Several people fell ill after drinking polluted water in Golf Link society in Ghaziabad

सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सोसायटी में पहुंची और इलाज शुरू किया। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गाजियाबाद के सीएम डॉ. जीपी माथुर ने बताया कि बुधवार 06 अप्रैल को गाज़ियाबाद की गोल्फ लिंक सोसायटी से शिकायत मिलने के बाद हमने एक चिकित्सा दल को सोसायटी में भेजा।

सीएम ने बताया कि 38 बच्चे, 13 महिलाएं, 5 वरिष्ठ नागरिक और 3 वयस्कों को उल्टी, दस्त और पेट की समस्या थी। उनका इलाज किया गया। इनमें से कोई भी मरीज़ गंभीर नहीं था। इसलिए किसी को भी अस्पताल में भर्ती कराने की जरुरत नहीं पड़ी। बताया कि सोसायटी से हमने 8 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।

आने वाले 2 दिनों में अगर ऐसी घटना होती है तो वहां दो दिनों के लिए दो कैंप लगाने और पानी का सैंपल लेने का आदेश दिया है। बता दें कि इस सोसायटी में 2,600 के आसपास फ्लैट हैं जिनमें 1,200 फ्लैटस में परिवार रह रहे हैं।

जिला संक्रामक रोग नियंत्रण सेल शुरू की जांच
गोल्फ लिंक सोसायटी में सबसे ज्यादा मरीज टावर वन-बी और टू-बी में मिले। रेजिडेंट्स ने बताया कि बीते एक सप्ताह से बच्चों ने पेट में दर्द की शिकायत की। दो दिनों से स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल और व्यक्तिगत डॉक्टर को दिखाया। एक साथ ढाई दर्जन से अधिक बच्चों के बीमार पड़ने पर एमएमजी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना और जिला संक्रामक रोग नियंत्रण सेल की तीन टीमों ने जांच शुरू की।

पानी उबालकर और छानकर पीने की दी हिदायत
संक्रामक रोग सेल ने पानी के नमूने लेने के बाद लोगों को पानी उबालकर और छानकर पीने की हिदायत दी है। तो वहीं, बच्चों के बीमार होने से नाराज महिलाओं ने सोसायटी के मेंटेनेंस अधिकारी का बेसमेंट पार्किंग में घेराव किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+