लोकसभा चुनाव में वोट से पहले नोट का खेल, गाजियाबाद में 4 करोड़ रुपये नकदी जब्त

Rs 4 crore of unaccounted cash seized in Ghaziabad
गाजियाबाद। गाजियाबाद में विभिन्न स्थानों से बुधवार को चार करोड़ रुपये बेहिसाबी धनराशि जब्त की गई। माना जा रहा है कि इस धनराशि को लोकसभा चुनाव के दौरान इस्तेमाल किया जाना था। पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने कहा कि बेहिसाबी धन के प्रवाह पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे एक अभियान के दौरान यह नकदी जब्त की गई।

उन्होंने कहा कि दो करोड़ रुपये एक वैन के पीछे रखा पाया गया, और इसके अलावा अलग-अलग वाहनों से पुलिस ने 26 लाख रुपये और छह लाख रुपये जब्त किए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि 1.35 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर एक कार से बरामद की गई। मीणा ने कहा कि संसदीय चुनाव के मद्देनजर हमने बेहिसाबी धन का खुलासा करने के लिए एक अभियान शुरू किया।

नियमानुसार, कोई भी व्यक्ति 50,000 रुपये से अधिक नकदी नहीं ले जा सकता। मीणा ने कहा कि यदि किसी के पास निर्धारित धनराशि से अधिक पाया जाता है तो उसे दस्तावेजों के जरिए सत्यापित करना होता है। हमारा अभियान सफल रहा, क्योंकि हमारी टीम ने एक ही बार में चार करोड़ रुपये जब्त किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+