पति के शव को अस्पताल लेकर पहुंच गई नर्स, बोली- आत्महत्या कर ली, लेकिन बेटी ने खोल दिया राज

गाजियाबाद में नर्स पत्नी ने अफेयर के चलते पति की कर दी हत्या, हत्या के बाद शव को लेकर अस्पताल पहुंची बोली पति ने आत्महत्या कर ली, लेकिन बेटी ने महिला का राज खोल दिया।

crime

पेशे से नर्स एक महिला ने अपने पति की हत्या के बाद उसे आत्महत्या के रूप में दिखाने के लिए शव को उसी अस्पताल लेकर पहुंच गई, जहां वह नौकरी करती थी। लेकिन महिला का षड़यंत्र सामने आ गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दरअसल महिला अपने पति के शव को अस्पताल इसलिए लेकर पहुंची ताकि लोग उससे वहां अधिक पूछताछ नहीं करेंगे और वह इसे आत्महत्या के रूप में दिखा देगी। लेकिन जब पुलिस ने शव की अटोप्सी कराने पर जोर दिया तो इस पूरे मामले का खुलासा हो गया।

अफेयर के चलते हत्या
नर्स की बेटी ने पुलिस को बताया कि मैंने देखा कि मां ने पापा को दबाया। पुलिस ने बताया कि नर्स का नाम कविता है, उसका दूसरे आदमी के साथ अफेयर चल रहा था। आदमी का नाम विनय शर्मा है जोकि अस्पताल में ही इंश्योरेंस डिपार्टमेंट में काम करता है। पुलिस ने विनय शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है। कविता और विनय को महेश की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

डॉक्टरों ने दी पुलिस को सूचना
पुलिस ने बताया कि महेश जोकि शास्त्री नगर में रहता था, वह यहां अपनी पत्नी कविता के अलावा दो बच्चों के साथ रहता था। उनका 8 साल का एक बेटा और 13 साल की एक लड़की है। वहीं विनय शर्मा ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में रहता था। 30 नवंबर की रात कविता जब अस्पताल पहुंची तो उसने डॉक्टर को बताया कि महेश ने आत्महत्या कर ली। डॉक्टरों ने शव की जांच की। कविता ने बताया कि पति ने पंखे से लटकर अपनी जान दे दी। जिसके बाद डॉक्टरों ने तय प्रक्रिया को अपनाया और इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पत्नी नहीं चाहती थी अटॉप्सी हो
एसपी सिटी निपुर्ण अग्रवाल ने बताया कि हमे रात 11.30 बजे इस बारे में जानकारी मिली। कविता ने कहा कि उसे नहीं पता कि उसके पति ने आत्महत्या क्यों की। उसने हर संभव कोशिश की ताकि शव का पोस्टमार्टम ना हो। लेकिन हमने अगले ही दिन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब हमने परिवार से इस बारे में पूछताछ की तो किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं पता चली। परिवार को किसी भी तरह की आर्थिक समस्या नहीं थी। महेश नौकरी करता था, उसकी कवि नगर में वेल्डिंग की दुकान थी।

बेटी ने खोला राज
कविता और महेश की बेटी से पुलिस को अहम जानकारी मिली। बेटी ने पुलिस को बताया कि उसने देखा कि मां पिता का मुंह दबा रही थीं। बेटी ने बताया कि मां ने मुझे कहा था कि महेश के मुंह में गुटका फंस गया था और वह उसे बाहर निकाल रही थी। इसके बाद पुलिस की टीम ने एक बार फिर से कविता से पूछताछ की। हमने पूछा कि क्या आपकी लड़ाई हुई थी। लेकिन शुरुआत में उसने मना किया। लेकिन हमने जब उसका फोन चेक किया, विनय के साथ चैट मिली, जिसमे दोनों महेश को मारने की योजना बना रहे थे।

4 साल से चल रहा था अफेयर
पुलिस ने बताया कि हमने विनय को हिरासत में ले लिया और उसने बताया कि वह कविता के साथ अफेयर में था। दोनों का चार साल से अफेयर चल रहा था। उसने दावा किया कि महेश को उनके रिश्ते के बारे में पता चल गया था, महेश कविता को मारता था, वह जब भी नशे में आता था उसे मारता था। अटॉप्सी रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि महेश की मौत गला दबाने से हुई है। बाद में कविता ने बताया कि हमारी लड़ाई हुई थी, उसके बाद मैंने तकिया से महेश का मुंह दबा दिया। महेश के बड़े भाई जसवंत सिंह ने इस बाबत पुलिस से शिकायत दर्ज कराई थी। कवि नगर पुलिस स्टेशन में इस बारे में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद कविता और विनय शर्मा के खिलाफ धारा 302 और 120 बी के तहत केस दर्ज कराया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+