नैना हत्याकांड: TikTok स्टार शेर खान ही निकला कातिल, एकतरफा प्यार में किया था कत्ल

गाजियाबाद। चर्चित नैना हत्याकांड में गाजियाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी और 20 हजार रुपए के इनामी शेर खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो नैना से शेर उर्फ शाहरुख एक तरफा प्यार करता था। कथित रूप से शादी का प्रस्ताव अस्वीकार करने पर 17 जून को नैना की चाकू से वार कर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। हत्या कर शेर खान फरार हो गया था। पुलिस ने शेर खा की गिरफ्तारी पर बीस हजार का इनाम घोषित कर दिया था। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, शेर खान के अलावा दो अन्य शरणदाताओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया। कुल मिलाकर इस हत्या के मामले में अब तक कुल 6 अभियुक्त पकड़े जा चुके हैं।

Naina murder case: TikTok star Sher Khan arrested for killing a girl

एकतरफा प्यार करता था शेर खान
दरअसल, यह मामला टीला मोड़ थाने के तुलसी निकेतन इलाके का है। यहां नैना के घर के पास ही शाहरुख नाम का युवक रहता था। शाहरुख का युवती के घर आना जाना भी था। युवक मृतका से एकतरफा प्यार करता था, लेकिन कुछ दिन पहले ही युवती की शादी उसके परिजनों ने कहीं और तय कर दी थी। इस बात से नाराज आरोपी 17 जून की शाम युवती के घर के पास पहुंचा, युवती बाजार के लिए जा रही थी। तभी उसपर चाकू से ताबड़तोड़ वार करके मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस की कई टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी। यही नहीं जब मुख्य आरोपी शेर खान का खुलासा हुआ तो गाजियाबाद पुलिस ने उसके सिर पर 20 हजार का इनाम घोषित कर दिया था।

साथ देने वालों को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन में दो टीमें क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम और क्षेत्राधिकारी नगर चतुर्थ के नेतृत्व में गठित की गई थी। जिले की क्राइम ब्रांच को आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुख्य आरोपी का साथ देने वाले तीन आरोपी आसिक उर्फ आसिज, सलमान उर्फ आलू और आमिर चौधरी को पुलिस ने 18 जून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार को पुलिस टीम के हाथ मुख्य आरोपी शेर खान की खबर लगी, जो एक टिक टॉक स्टार भी है।

4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स
पुलिस के मुताबिक मुख्य अभियुक्त शेर खान उर्फ शाहरुख अपना ठिकाना बदलने के लिए अपने भाई इमरान और बहनोई रिजवान के साथ हर्ष विहार से पंचशील कॉलोनी जा रहा था। ठीक उसी उक्त पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा। गिरफ्तार हत्यारोपी शेर खान का टिक टॉक काफी लोग पसंद करते थे। इसके यूट्यूब और टिक टॉक पर करीब 4 लाख 10 हजार फॉलोअर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+