Modinagar: पार्क में खेल रहे 11 साल के बच्चे पर पिटबुल ने किया हमला, मुंह और सीने को बुरी तरह नोंचा

Modinagar News: बहुत से लोगों को अपने घर में कुत्ते पालने का शौक होता है। इनमें कुछ पेट लवर होते है तो कुछ सेफ्टी के लिए अलग-अलग नस्ल के कुत्ते पालते हैं। इनमें सबसे ज्यादा खतरनाक होता है विदेशी नस्ता का कुत्ता पिटबुल। पिछले काफी दिनों में पिटबुल द्वारा किए गए हमलों की कई सामने आ चुकी है।

वहीं, अब पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने उत्तर प्रदेश के मोदीनगर में एक 11 साल के मासूम बच्चे को घायल कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदपुरी की डबल स्टोरी कॉलोनी में गुरुवार रात एक मासूम बच्चा पार्क में खेल रहा था। तभी पिटबुल ने बच्चे पर हमला बोला दिया।

Pit Bull

इस दौरान पिटबुल ने बच्चे का मुंह और छाती को बुरी तरह नोंच लिया। बच्चे की रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार वाले और लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान बच्चे को बचाया और आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मासूम ककी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।

फिलहाल, बच्चे की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। खबर के मुताबिक, इस हमले की जब बच्चे के पिता ने पिटबुल डॉग के मालिक से शिकायत की। तो कुत्ते के मालिक ने उनके साथ गाली गलौच की और भगा दिया। वहीं, पीड़ित बच्चे के पिता राकेश ने इस संबंध में मोदीनगर पुलिस से शिकायत की है।

राकेश ने बताया कि वह डबल स्टोरी कॉलोनी का रहने वाला है। राकेश ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि वह गन्ने के जूस का ठेला लगता हैं। उसका 11 वर्षीय बेटा अंश कक्षा 2 में पढ़ता है। गुरुवार को अंश कालोनी के पार्क में खेल रहा था। तभी उनके पड़ोस में रहने वाला रिंकू अपने पिटबुल डॉग को लेकर आया और पार्क में खुला छोड़ दिया।

इस दौरान कुत्ता बच्चे को अकेला देखकर आक्रामक हो गया और पिटबुल डॉग ने उनके बेटे अंश के ऊपर हमला बोल दिया। इस दौरान पिटबुल डॉग ने उनके बेटे के मुंह को अपने जबड़े में ले लिया और उसकी छाती पर हमला किया। बच्चे की रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने किसी तरह उसे बचाया और इलाज के लिए अप्तला में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। वहीं, अब इस मामले में मोदीनगर पुलिस ने बच्चे के पिता की तहरीर पर आरोपी कुत्ता मालिक रिंकू के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+