11 साल की बेटी ने लैपटॉप से पापा के फोन पर भेजा मैसेज, 'एक करोड़ दो वरना...'

गाजियाबाद। आजकल मां-बाप के लिए बच्चों को मोबाइल से दूर रखना बहुत मुश्किल हो गया है। वहीं, बच्चे मोबाइल की ऐसी लत के शिकार हो रहे हैं जो उनके अंदर आपराधिक प्रवृतियों को बढ़ावा दे रहा है। गाजियाबाद में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसका पुलिस ने खुलासा किया तो माता-पिता यह जानकर हैरान रह गए कि उन्होंने थाने में जिस वारदात की रिपोर्ट लिखाई थी, उसको अंजाम देने वाली खुद उनकी 11 साल की बेटी थी। सातवीं में पढ़ रही बेटी ने पिता के फोन एक करोड़ की डिमांड की और धमकी भरे मैसेज में लिखा कि अगर पैसे नहीं दिए तो उनके बच्चों को मार दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने माता-पिता को बच्ची की काउंसलिंग कराने को कहा है और इस मामले में नाबालिग के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है।

Minor daughter demanded one crore sending message to father by laptop

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में रह रहे एक इंजीनियर के वाट्सएसप नंबर पर मैसेज आया कि अगर एक करोड़ रुपए नहीं दिए तो बेटे और बेटी की हत्या कर देंगे। इस मैसेज को पढ़कर वह शख्स घबरा गया और थाने में जाकर इसकी शिकायत दी। पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि इंजीनियर के वाट्सएप नंबर पर मैसेज उनके ही लैपटॉप से किया गया था। इस केस में आगे जांच की गई तो घर में 11 साल की बेटी से पुलिस ने बातचीत की। बेटी ने पुलिस को बता दिया कि यह मैसेज उसने ही पापा के लैपटॉप से इंटरनेट मैसेजिंग के जरिए किया था।

बच्ची ने पुलिस को बताया कि मम्मी-पापा मोबाइल चलाने से मना करते हैं और डांटते रहते हैं। बच्ची ने कहा कि मम्मी-पापा की डांट से उसे गुस्सा आया और पापा के लैपटॉप का इस्तेमाल कर उनके फोन पर एक करोड़ की मांग वाला संदेश भेज दिया। जब माता-पिता को पता चला कि उनकी बेटी ने ही ऐसी हरकत की है तो उन्होंने पुलिस से आगे कार्रवाई न करने का अनुरोध किया। पुलिस ने भी इस मामले में माता-पिता को यह हिदायत दी है कि वे बच्ची के साथ व्यवहार में बदलाव लाएं और उसकी काउंसलिंग कराएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+