कुर्बानी की 'कलेजी' नहीं मिली तो मासूम भतीजी को उतारा मौत के घाट, चाचा गिरफ्तार

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र में 12 अगस्त को ईद के दिन लाइबा नाम की बच्ची लापता हो गई थी। 17 अगस्त को पुलिस को उसकी लाश नाले में पड़ी मिली थी। पुलिस ने मासूम की मौत की गुत्थी सुलझाते हुए बच्ची के हत्यारे चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि चाचा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

man arrested for killing niece on eid for mutton

क्या है पूरा मामला

ईद के दिन एक बच्ची लापता हो गई थी। परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसके बाद बच्ची का शव 17 अगस्त को साईं मंदिर के पास नाले में मिला। जांच में पुलिस को प्रथम दृष्टया यही लग रहा था कि बच्ची की हत्या में कोई परिवार का सदस्य शामिल है। पुलिस ने जब मृतक के परिवारवालों से पूछताछ की तो बच्चीके चाचा पर पुलिस को शक हुआ। शक को आधार मानते हुए पुलिस ने चाचा से दोबारा पूछताछ की तो चाचा ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

कलेजी के लिए भतीजी की हत्या

आरोपी सलीम ने बताया कि ईद के दिन कुर्बानी के बाद कलेजी अपने घर देने के लिए उसने लाइबा को बुलाया, लेकिन लाइबा कलेजी को सलीम के घर न ले जाकर अपने घर ले गई, जिससे मुझे गुस्सा आ गया और मैंने लाइबा के चांटा मार दिया। लाइबा का सिर दीवार से टकरा गया और वो मर गई। सलीम ने शव को लाइबा के पिता के कमरे में छुपा दिया, लेकिन जब उसे लगा कि सारा शक उसके ऊपर जाएगा तो उसने रात में शव को साईं मंदिर के पास नाले में फेंक दिया और परिवार के साथ अपनी भतीजी की तलाश करने का नाटक करने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+