गाजियाबाद: तेंदुए को लेकर आर्डिनेंस फैक्टरी में चला सर्च ऑपरेशन, कुत्ते का शिकार करते VIDEO हुआ वायरल
गाजियाबाद। मुरादनगर ऑर्डिनेंस फैक्टरी व एएलटी सेंटर के आसपास तेंदुए के पंजों के निशान मिले हैं। तो वहीं, तेंदुए द्वारा कुत्ते का शिकार करते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ है। तेंदुए का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोग दहशत में हैं। बता दें कि 24 नवंबर को राजकुंज में पहली बार तेंदुआ देखा गया था। उसके बाद वन विभाग को राजकुंज और इंग्राहम इंस्टीट्यूट परिसर में तेंदुआ के पंजों के निशान मिले थे। गुरुवार को पहली बार मुरादनगर ऑर्डिनेंस फैक्टरी में तेंदुआ के पंजों के निशान मिले के साथ वीडियो भी वायरल हुआ है।
Recommended Video

वायरल हुआ वीडियो मुरादनगर आयुध क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें तेंदुआ एक कुत्ते को अपने मुंह में दबाए घूम रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को लोगों ने आयुध निर्माणी प्रबंधन को तंदुए के बारे में सूचना दी कि उन्होंने तेंदुए को गंगनहर के आसपास देखा है। इसके बाद आयुध निर्माणी प्रबंधन हरकत में आ गया। परिसर में रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया। हालांकि, वन विभाग ने इस वीडियो को फर्जी करार दिया।
रेंजर क्षेत्रपाल सिंह ने बताया कि वीडियो पूरी तरह फर्जी है। तेंदुए की भी आसपास में काफी तलाश की गई है। न तो उसके कहीं पर पदचिह्न मिले हैं और न ही तेंदुए को किसी ने देखा है। हो सकता है जंगली बिल्ली को किसी ने तेंदुआ समझकर अफवाह फैला दी हो। उधर, आयुध निर्माणी परिसर में रहने वाले परिवारों को वन विभाग के अधिकारियों की यह बात गले नहीं उतर रही है। उनका कहना है कि जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाएगा। उसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
तेंदुए को लेकर नहीं मिला कोई साक्ष्य
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अभी तक तेंदुए को लेकर और कोई भी साक्ष्य नहीं मिले हैं। जिले में पांच टीमें तेंदुए की तलाश में जुटी हैं। मेरठ मंडल के मुख्य वन संरक्षक के आदेश पर आसपास की रेंज की टीम भी तेंदुए को पकड़ने में लगी है। ड्रोन से भी संदिग्ध क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन अभी तक विभाग के हाथ खाली हैं।
-
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब!












Click it and Unblock the Notifications