गाजियाबाद कोर्ट में तेंदुए के घुसने के बाद मची भगदड़, जानलेवा हमले में कई लोग घायल
गाजियाबाद की कचहरी में अचनाक घुसे तेंदुए से पूरे परिसर में भगदड़ मच गई। इस दौरान तेंदुए के हमले से 2 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ghaziabad leopard News: गाजियाबाद कोर्ट में एक तेंदुए के घुसने के हड़कंप मच गया। तेंदुए को देखकर कोर्ट परिसर के अंदर लोगों के बीच भगदड़ मच गई, जिसके बाद तेंदुए ने कई लोगों पर जानलेवा हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने आदमखोर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही है। वहीं घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद कोर्ट परिसर में बुधवार दोपहर चार बजे अचानक एक तेंदुआ आ धमका, जिसके बाद जैसे ही कोर्ट में लोगों ने उसे देखा तो इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। लोगों को देख तेंदुआ हमलावर हो गया और उसने दो लोगों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को बुलाया गया।
Recommended Video
इधर, जैसे ही तेंदुए की सूचना लोगों को मिली तो लोगों ने अपना कामकाज छोड़कर खुद को सुरक्षित करने के लिए कमरे में बंद कर लिया। खबर लिखने तक तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। तेंदुए की दहशत को देखते हुए पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया है। इधर, वन विभाग की टीम पिजरा लगाकर घेराबंदी कर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन मिल रही जानकारी के मुताबिक टीम को अभी तक सफलता नहीं मिली है।












Click it and Unblock the Notifications