कई दिन से लापता था लॉ का छात्र, मकान मालिक के कमरे में गड़ी मिली लाश

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कई दिनों से गायब लॉ के छात्र की हत्या कर मकान मालिक ने अपने घर में गाड़ दिया था। इलाके की पुलिस ने सोमवार की सुबह लापता लॉ का छात्र पंकज का शव मकान मालिक के घर के कमरे से 6 फीट गड्ढे से बाहर निकाला। हत्या का खुलासा होते ही आसपास इलाके में हड़कंप मच गया।

Landlord did murder of law student in ghaziabad

यह घटना साहिबाबाद के गिरधर एंक्लेव का है। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या का पहला शक मकान मालिक पर जा रहा है, जिसका छात्र पंकज से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पंकज ने मकान मालिक से बात करके 15 दिन पहले घर खाली किया था। शुरुआती जांच में सामने आया कि कमरा खाली कराने और साइबर कैफे में हिस्सेदारी को लेकर मकान मालिक से पंकज का विवाद चल रहा था।

पुलिस पंकज की हत्या के मामले में सभी पहलुओं के आधार पर जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक लॉ का छात्र पंकज 10 अक्टूबर से लापता था। शिकायत मिलने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी के साथ पंकज के मोबाइल फोन नंबर और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी। वहीं जब मामले का खुलासा हुआ तो हर कोई हैरान रह गया।

यह भी पढ़ेंः गाजियाबाद: उधार पैसे वापस मांगने पर 12वीं के छात्र को दोस्तों ने मारा चाकू, मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+