पत्रकार विक्रम जोशी मर्डर केस: आरोपित आकाश बिहारी को पुलिस ने किया अरेस्ट, 25 हजार का था इनामी

गाजियाबाद। भांजी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत करने पर बदमाशों ने दैनिक अखबार के पत्रकार विक्रम जोशी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड के 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अब इस हत्याकांड के अंतिम आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी का नाम आकाश बिहारी है। आकाश बिहारी को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पत्रकार हत्यकांड में इस आरोपी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम रखा था।

Journalist Vikram Joshi murder case: police arrested accused Akash Bihari

दरअसल, 20 जुलाई को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बदमाशों ने पत्रकार विक्रम जोशी को उनकी बेटियों के सामन गोली मार दी थी। पिता को घायल अवस्था में देख बेटी मदद की गुहार लगाती रही। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि बुधवार की सुबह इलाज के दौरान विक्रम जोशी की मौत हो गई। गोली मारने से पहले बदमाशों ने पत्रकार को बुरी तरह पीटा भी था। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

इस सनसनीखेज हत्या के मामले में फौरी एक्शन लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने विजय नगर थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया था। घटना के बाद पत्रकार विक्रम जोशी के घरवाले कई दिनों से इंसाफ की मांग कर रहे हैं। विक्रम जोशी की पत्नी का कहना है कि आरोपियों को गोली मारी जाए, उनका एनकाउंटर किया जाए। विक्रम जोशी पर हमला भांजी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर बदमाशों ने किया था। बाद में योगी सरकार ने पीड़ित परिवार के लिए 10 लाख के मुआवजे का ऐलान किया था। पुलिस ने इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विक्रम जोशी की हत्या से पहले ही पुलिस ने छेड़खानी की उस शिकायत पर भी जांच शुरू कर दी थी, जिसकी शिकायत विक्रम ने कई बार पुलिस से की थी। हालांकि दूसरे पक्ष ने भी पहले एक मारपीट की शिकायत दी थी। लेकिन मारपीट की वजह क्या थी, यह साफ नहीं हो पाया था। गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की जांच जारी थी, इसी दौरान विक्रम जोशी के साथ ये वारदात हो गई। इसी के बाद पुलिस ने छेड़खानी की एफआईआर भी दर्ज कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+