गाजियाबाद: ग्राहक बन स्पा सेंटर पहुंची पुलिस, आपत्तिजनक स्थिति में मिले 7 लड़के, 4 लड़कियां
गाजियाबाद। दिल्ली में पिछले दिनों स्पा सेंटरों पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के कई मामले सामने आए थे। वहीं, अब उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के पॉश इलाके आरडीसी राजनगर में कविनगर पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारा। छापेमारी में पुलिस ने मौके से 7 युवकों और 4 युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया और उन्हें हिरासत में ले लिया। बता दें कि पुलिस को काफी समय से शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के पॉश राजनगर इलाके में चल रहे एक वैनिटी स्पा सेंटर के अंदर सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली थी। स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट की सूचना के बाद पुलिस को ग्राहक बनाकर सेंटर में भेजा गया। जब 2000 रुपए में बात फाइनल हो गई तो उसने बाहर खड़ी टीम को सूचना दी। सीओ सदर अंशू जैन ने बताया कि यहां स्पा के नाम पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। 4 युवतियों और 7 युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिसमे यहां काम करने वाले कुछ लोग भी शामिल हैं जो पुलिस को देख भागने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक यहां लंबे समय से यह गोरखधंधा चल रहा था।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सेंटर सोशल नेटवर्किंग साइट मेसेंजर के माध्यम से लोगों से बात की जाती है। रेट से लेकर फोटो तक शेयर किए जाते हैं। वहीं एंट्री से पहले लोगों की पूरी चेकिंग होती है। पुलिस अब इस स्पा से जुड़े लोगों की तलाश भी कर रही है। बताया जा रहा है कि पॉश इलाके के कमर्शियल काम्प्लेक्स के बेसमेंट में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट का यह कारोबार पिछले काफी समय से चल रहा था।












Click it and Unblock the Notifications