Ghaziabad:जाने-माने मॉल के 8 स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा,आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 39 लड़के और 60 लड़कियां

Ghaziabad News: पैसिफिक मॉल में चलने वाले स्पा सेंटर के लिए सूचना प्राप्त हुई की वहां देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और 8 स्पा सेंटरों से आपत्तिजनक स्थिति में कई लोगों को पकड़ा।

 Pacific mall

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस ने बुधवार 24 मई को पैसिफिक मॉल (Pacific Mall) में छापा मारकर देह व्यापार के धंधे का भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने पैसिफिक मॉल में चलने वाले 8 स्पा सेंटरों से 60 लड़कियों और 39 लड़कों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है।

छापेमारी के दौरान गाजियबाद पुलिस ने स्पा सेंटरों से पेमेंट करने की मशीन, डीवीआर और आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। पुलिस की मानें तो इस मामले में अभी पूछताछ जारी है। स्पा सेंटर के मालिकों और मैनेजरों भी कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

    गाजियाबाद: मॉल के अंदर स्पा सेंटर की आड़ में 'गंदा धंधा', युवतियों सहित कई गिरफ्तार

    गाजियाबाद डीसीपी विवेक कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले काफी दिनों से इस तरह की शिकायतें मिल रही थी कि पैसिफिक मॉल में चलने वाले स्पा सेंटरों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लिंक रोड थाना क्षेत्र के पैसिफिक मॉल में छापामारा।

    मॉल में 8 स्पा सेंटर चलते हुए पाए गए। पुलिस की छापेमार कार्रवाई के दौरान इन स्पा सेंटरों में कई लोग आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। डीसीपी विवेक कुमार ने बकाया कि पुलिस ने मौके से 60 लड़कियों और 39 लड़कों को हिरामत में लिया है। पकड़े गए सभी लोगों को लिंक रोड थाने में लाया गया।

    यहां पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है। वहीं, स्पा सेंटर के सभी संचालक और पकड़े गए युवक-युवतियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर में ग्राहकों को अंदर जाने के बाद पैकेज बताए जाते थे।

    स्पा सेंटर में तीन हजार रुपये से पांच हजार रुपये तक का पैकेज था। पैकेज के बाद ग्राहक के पसंद आने पर वह भुगतान कराकर आधे से एक घंटे के लिए भेज देते थे। पुलिस की जांच में आया है कि दिल्ली से सटे बार्डर पर स्थित स्पा सेंटर में स्थानीय के साथ साथ दूसरे जिले और राज्य के लोग भी आते थे।

    पकड़े गए लोगों में दिल्ली, नोएडा, हरियाणा, गाजियाबाद के लोग शामिल हैं। पुलिस सभी संचालक और कर्मचारियों से जानकारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एस-2, रायल स्पा, स्वादिका, दा हैवन, राज थैरेपी, अरोमा थेरेपी, अरमान थैरेपी, और रूद्रा स्पा सेंटर पर पुलिस की यह कार्रवाई हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+