उधार में खरीदा था बकरा, पैसे ना देने पड़े इसलिए रची खुद के अपहरण की साजिश
गाजियाबाद, 21 जुलाई: अजीबोगरीब मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से सामने आया है। यहां एक शख्स ने खुद के अपहरण का नाटक रचा। शख्स ने अपने किसी साथी की मदद से अपने हाथ पैर बंधवा कर जंगल की झाड़ी में छुपाकर वीडियो वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंची तो झाड़ियों से युवक लापता मिला। हालांकि, बाद में पीड़ित ने खुद वीडियो जारी कर बताया कि उसने लूट की फर्जी सूचना दी थी।

मुरादनगर थाना पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में अभी तक किसी की कोई भी तहरीर नहीं आई है। खबरों के मुताबिक, नूरगंज कॉलोनी निवासी वसीम फर्नीचर का काम करता है। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वो एक युवक रस्सी से बंधा हुआ झाड़ियों में पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक, वसीम ने इलाके में ही रहने वाले एक हाजी से ईद पर कुर्बानी देने के लिए एक बकरे की खरीदारी की थी। उसने 2 दिन बाद पैसे देने की बात कही थी।
लेकिन दो दिन बाद बकरे के पैसे देने के लिए नहीं थे तो उसने पैसे ना देने की नियत से खुद का ही अपहरण करने का एक नाटक रच लिया और अपने हाथ पैर बांध वाकर झाड़ियों में छुप गया। उसने यह वीडियो भी खुद बनाई और वायरल कर दी। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात डॉक्टर ईराज राजा ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो थाना अध्यक्ष मुरादनगर तक पहुंची तो उसका तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। युवक वहां नहीं मिला।
लेकिन जानकारी मिली कि वसीम नाम के एक युवक ने किसी से उधारी में बकरा खरीदा था। पैसे ना देने की नियत से उसने अपहरण का नाटक रच कर वीडियो वायरल किया था। इस मामले में किसी की तरफ से भी कोई तहरीर नहीं आई है। लेकिन जिस तरह से अपहरण का नाटक रचकर वीडियो वायरल की गई तो यह अफवाह फैलाने के आरोप मे नाटक रचने वाले युवक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications