दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बीयर पीते हुए अनुज चला रहा था बुलेट, Video वायरल होते ही कटा चालान
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुलेट बाइक चलाते समय एक शख्स को बीयर पीते हुए रील बनाना काफी महंगा पड़ा गया। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने उसका 31000 रुपए का चालान कर दिया।

Ghaziabad News: सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में लोग क्या कुछ नहीं करते। कभी-कभी तो रील बनने के चक्कर में लोग पुलिस के फंदे तक में भी फंस जाते है और उन्हें भारी-भरकम चलान भी भरना पड़ता है। ऐसा ही एक स्टंटबाजी का वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से सामने आया है। वायरल वीडियो में एक शख्स दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बीयर पीते हुए बुलेट चलाते हुए नजर आया।
Recommended Video
इस दौरान शख्स ने हेलमेट भी नहीं लगाया हुआ था और बैकग्राउंड में एक गाना भी चल रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो मसूरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के संज्ञान में आते ही पुलिस एक्शन में आई और शख्स का 31 हजार का चालान कर दिया। आपको बता दें, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 2 पहिया और 3 पहिया वाहन निषेध हैं। ऐसे में इस शख्स ने कानूनों का खुल्लेआम उल्लंघन किया है।
पहला नो एंट्री में वाहन, दूसरा हेलमेट नहीं लगाना और तीसरा बीयर पीते हुए वाहन चलाना। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में रेड जैकेट पहने हुए एक शख्स बुलेट बाइक चलाते हुए बीयर पी रहा है। उसके एक हाथ में बीयर कैन है तो दूसरे हाथ से उसने बुलेट बाइक का हैंडल पकड़ रखा है। तो वहीं, उसका ही कोई साथी इस वीडियो को शूट कर रहा है। इस वायरल वीडियो के सामने आते ही गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस हरकत में आ गई।
ट्रैफिक पुलिस ने नंबर के आधार पर बुलेट का 31 हजार रुपए का चालान काट दिया और ऑनलाइन चालान घर भेज दिया है। गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस ने ट्वीट करके कहा है कि इस मामले में अभी आगे की विधिक कार्रवाई थाना मसूरी पुलिस के द्वारा की जा रही है। इसके बाद देर रात मसूरी थाना पुलिस ने बीयर पीते बुलेट चलाने वाले शख्स अनुज को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी बुलेट बाइक भी सीज कर दी गई है।
पुलिस गिरफ्त में आया शख्स अनुज गांव नूरपुर का रहने वाला है। पुलिस को उसने बताया कि रील बनाने के लिए उसने ऐसा किया था। फिलहाल, पुलिस कोर्ट में पेश कर अनुज को जेल भेजने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर 2 पहिया और 3 पहिया वाहन निषेध हैं। पुलिस नो एंट्री की अवहेलना करने वालों का चालान कर रहे हैं जिसकी राशि 20,000 रुपए है।'












Click it and Unblock the Notifications