Ghaziabad: 30 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही दो महिलाएं, झटके के साथ तीसरी मंजिल अटक गई थी

Ghaziabad Lift News: पिछले कुछ दिनों से नोएडा और गाजियाबाद की हाइराइज सोसाइटी में लिफ्ट के अंदर लोगों की फसने की खबर सामने आ रही है। लिफ्ट फंसने का एक और ताजा मामला गाजियाबाद की ग्रीन सोसाइटी से सामने आया है। यहां दो महिलाएं तीसरी और चौथी मंजिल के बीच सोसाइटी की लिफ्ट में फंस गई।

इस दौरान महिलाओं को लिफ्ट का अलार्म भी बजाया, लेकिन मेंटिनेंस से कोई समय से नहीं पहुंचा। हालांकि, लिफ्ट से चीख-पुकार सुनकर तीसरी मंजिल पर रहने वाली सोनिया नाम की महिला ने लोगों को बुलाया, जिसके बाद लिफ्ट में फंसी महिलाओं को बाहर निकाला जा सका।

Ghaziabad Lift News

लिफ्ट फंसने का यह मामला वैशाली सेक्टर-1 एक्सप्रेस ग्रीन सोसायटी का है। एनबीटी ऑनलाइन की खबर के मुताबिक, शालिनी चक्रवर्ती वैशाली की ग्रीन सोसायटी में चौथी मंजिल पर रहती है। गुरुवार 06 जुलाई को शालिनी चक्रवर्ती सुबह साढ़े ग्यारह बजे अपने स्टूडियो जाने के लिए लिफ्ट में चढ़ीं तो दरवाजा बंद हुआ।

उन्होंने बताया कि इसके बाद जोर का झटका लगा और लिफ्ट तेजी से तीसरी मंजिल पर गई। फिर वापस ऊपर आकर तीसरी-चौथी मंजिल के बीच अटक गई। इस दौरान उनके साथ उस समय लिफ्ट में पहले से एक मेड भी थी। शालिनी ने बताया कि झटका इतना तेज था कि सिर घूम गया।

इस दौरान लिफ्ट का अलार्म बज रहा था, लेकिन मेंटिनेंस से कोई भी कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचा। जब भीतर लिफ्ट का दरवाजा खटखटाया तो वहां की निवासी सोनिया ने सभी को बुलाकर मदद की। खबर के मुताबिक, लिफ्ट के डोर का चैनल भी टूटकर अपनी जगह से हट गया था।

इस वजह से लिफ्ट खोलने में काफी समय लग गया। सोसायटी के लोगों की मानें तो लिफ्ट के अंदर लोगों के फंसने की खबर बढ़ गई। लोगों की मानें तो लिफ्ट के रखरखाव के अभाव में आमतौर पर लिफ्ट ख़राब ही रहती है, लेकिन लिफ्ट का चैनल टूट कर फंसने वाली घटना पहली बार हुई है।

अपार्टमेंट ओनर्स असोसिएशन के बोर्ड सदस्य अमित ने बताया कि ऐसी घटना पहले भी हो चुकी है। लिफ्ट कंपनी के पास ही मेंटिनेंस की जिम्मेदारी है। वह समय-समय पर मेंटिनेंस भी करते हैं। एओए की तरफ से कम्पनी को पत्र भेजकर इसकी जांच करने के लिए कहा गया है। झटका लगकर एक मंज़िल सीधे नीचे आना चिंता और निवासियों की सुरक्षा का विषय है

सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल लिफ्ट बंद कर दी गई है| उधर, शालिनी का कहना है कि लिफ्ट को टैंपरेरी ठीक करवाकर चालू कर दिया गया है, लेकिन इससे फिर हादसा होने का डर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+