गाजियाबाद: पालतू रॉटविलर डॉग ने शख्स का पैर पकड़कर घसीटा, निकाल लिया मांस

गाजियाबाद: पालतू रॉटविलर डॉग ने शख्स का पैर पकड़कर घसीटा, निकाल लिया पैर का मांस

गाजियाबाद, 20 सितंबर: Ghaziabad Dog Attack: डॉग बाइट के मामले उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से लगातार सामने आ रहे हैं। यहां पिछले दिनों लिफ्ट में एक मासूम बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था। तो वहीं, अब वॉक पर निकले एक शख्स के पैर में रॉटविलर ब्रीड के कुत्ते ने बुरी तरह से काट लिया। जिसके चलते पीड़ित युवक को अपने पैर की सर्जरी करानी पड़ी। इस मामले में पीड़ित ने कुत्ते मालिक के खिलाफ कविनगर थाने में तहरीर दी है।

Ghaziabad News: Rottweiler dog bites man leg

यह मामला गाजियाबाद जिले के कविनगर थाना क्षेत्र के आदित्य वर्ल्ड सिटी का है। यहां लग्जरिया एस्टेट सोसाइटी में रहने वाले हेमंत 13 या 14 अगस्त की शाम को अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए सोसायटी के गेट के बाहर गए थे। इस दौरान उनकी ही सोसायटी के रहने वाले दो बच्चे भी अपने रॉटविलर ब्रीड के कुत्ते को टहलाने के लिए सोसायटी के गेट के बाहर आए थे। इसी दौरान रॉटविलर कुत्ता अचानक से आक्रामक हो गया और हेमंत के ऊपर हमला कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉटविलर कुत्ता हेमंत की टांग पकड़कर करीब 20 से 22 मीटर तक घसीटा हुआ ले गया। गनीमत ये रही कि उस समय वहां से बाइक सवार दो युवक गुजर रहे थे। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए बाइक रोकी और सोसाइटी के गार्ड की मदद से हेमंत को कुत्ते से छुड़ाने की पूरी कोशिश की। इस दौरान हेमंत ने भी अपने आप को बचाने के लिए कुत्ते को मुक्के मारे ताकि वह उसे छोड़ दे। लेकिन तब तक रॉटवीलर डॉग ने हेमंत की टांग से काफी सारा मांस निकाल लिया था।

मांस निकलने और काफी खून बह जाने की वजह से हेमंत को भयानक दर्द और वो घटनास्थल पर ही बेहोश हो गया। शोर सुनकर आस-पास के लोग भी वहां जमा हो गए और हेमंत के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। इस दौरान पता चला कि हेमंत के परिजन बाहर विदेश में रहते हैं, जिसके बाद पड़ोसियों और सोसाइटी के निवासियों की मदद से पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे तत्काल 23 इंजेक्शन लगाए गए। घाव इतना ज्यादा था कि डॉक्टर टांके भी नहीं लगा सके।

हालांकि, डॉक्टरों ने तुरंत हेमंत के पैर की स्कीम ग्राफ्टिंग सर्जरी की गई। डॉक्टरों के मुताबिक, हेमंत को सही होने में एक से दो महीने का वक्त लगेगा। माता-पिता के विदेश में होने के कारण घटना वाले दिन युवक रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सका था। ऐसे में पीड़ित ने सोमवार को घटना की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित की शिकायत पर कविनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे कार्रवाई की बात कह रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+