Ghaziabad में शिक्षक बना हैवान: पिछले 2 साल से कर रहा था छात्रा का रेप, परिवार को दी थी मारने की धमकी
गाजियाबाद के एक प्राइवेट स्कूल का कंप्यूटर टीचर 11वीं की छात्रा के साथ पिछले दो साल से रेप कर रहा था। इस बारे में किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी देता था।

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में एक छात्रा ने अपने टीचर पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। छात्रा का आरोप है कि टीचर उसके साथ पिछले दो सालों से रेप कर रहा है। इस बारे में किसी को कुछ भी बताने पर फेल करने और परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी थी। डर की वजह से छात्रा ने इस घटना की शिकायत किसी से नहीं की और टीचर की हैवानियत का शिकार होती रही।
हालांकि, अब पीड़ित छात्रा ने हिम्मत जुटाकर आरोपी टीचर के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। तो वहीं, पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है। यह मामला गाजियाबाद जिले के एक प्राइवेट स्कूल का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित छात्रा ने बताया कि जब वो नौवीं क्लास में थी तो कंप्यूटर टीचर सौरभ ने नंबर बढ़वाने का झांसा देकर उसके रेप किया। अब वो 11वीं क्लास में आ चुकी है और टीचर सौरभी उसके साथ पिछले दो साल से रेप कर रहा है।
पीड़ित छात्रा ने बताया कि दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड की खबर सुनकर आरोपी टीचर ने छात्रा से कहा कि अगर दुष्कर्म के बारे में किसी से जिक्र भी किया तो जैसे आफताब ने श्रद्धा के टुकड़े किए थे, वैसे ही वह उसके कर देगा। उसकी लगातार धमकियों से सहमी छात्रा ने इस बार हिम्मत दिखाई और परिजनों को पूरी घटना के बारे में बता दिया। जिसके बाद परिजन छात्रा को लेकर रविवार को नंद ग्राम थाने पर पहुंचे और आरोपी टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
छात्रा ने बताया कि आरोपी टीचर उसे अलग-अलग होटल और अनपी कार में ले जाकर घिनौना काम करता था। इतना ही नहीं, आरोपी छात्रा ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए थे। इससे छात्रा बेहद डरी हुई थी, लेकिन श्रद्धा हत्याकांड के बाद पीड़ित छात्रा ने हिम्मत दिखाई। तो वहीं, अब आरोपी टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल के बताया कि आरोपी टीचर सौरभ ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 32 साल है। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।












Click it and Unblock the Notifications