Ghaziabad: रंग छुड़ाने साथ-साथ बाथरूम में घुसे पति-पत्नी की हुई मौत, गैस गीजर बना हादसे की वजह
Ghaziabad News: होली खेलने के बाद शाम करीब चार बजे पति और पत्नी एक साथ नहाने के लिए बाथरू में गए थे। इस दौरान गीजर से हो रहे गैस रिसाव पर कपल ने ध्यान दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

Ghaziabad News: खबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से है। यहां 8 मार्च को होली का त्योहार मनाने के बाद पति और पत्नी एक साथ नहाने के लिए बाथरू में गए, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं निकले। जिसके बाद परिजन और पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला और अस्पातल ले गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है। पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, दंपति की दम घुट जाने की वजह से हुई है।
यह मामला गाजियाबाद जिले के मुरादनगर स्थित अग्रसेन विहार फेज वन का है। पुलिस की मानें तो 40 वर्षीय दीपक गोयल और 36 वर्षीय शिल्पी अपने दो बच्चों के साथ रहते है। बुधवार 08 मार्च को होली खेलने के बाद दंपति शाम करीब 4 बजे बाथरूम में नहाने के लिए चले गए। लेकिन, कई घंटे बाद भी जब वे बाहर नहीं निकले तो बच्चों ने शोर मचाया। इस दौरान बच्चों ने पड़ोसियों और परिवार के लोग को जानकारी दी।
जिसके बाद पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंच गए और उन लोगों ने आवाज लगानी शुरू की। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। आनन-फानन में दोनों को गाजियाबाद के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बाथरूम में गैस गीजर लगा है। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि शाम को मौसम ठंडा होने की वजह से गैस का गीजर चलाया होगा।
Recommended Video

बाथरूम में वेंटीलेशन की जगह नहीं है। रंग अधिक लगा होने की वजह से ज्यादा मात्रा में गर्म पानी की जरूरत पड़ी होगी, इसलिए लगतार गीजर चलता रहा होगा, जिससे अंदर आक्सीजन की कमी हो गई और दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। डीसीपी (ग्रामीण) रवि कुमार मामले की छानबीन की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला गैस गीजर की वजह से बाथरूम में ऑक्सीजन की मात्रा कम होने से होना प्रतीत हो रही है। उधर, दोनों के छोटे बच्चे हैं, उनका रो-रो कर बुरा हाल है।












Click it and Unblock the Notifications