Ghaziabad: बीच सड़क पर बैठे युवक पर सीधे चढ़ा दी कार, सामने आया घटना का LIVE वीडियो

Ghaziabad Hit And Run Case: रोंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क के बीचों-बीच बैठे एक युवक को कार सवार ने रौंद डाल। ये पूरा हादसा सोशल मीडिया पर लाइव कर रहे युवक के फोन में कैद हो गया।

मोबाइल में कैद हुई हादसे की लाइव वीडियो फुटेज में साफ-साफ घटना नजर आ रही है। बता दें कि कार द्वारा रौंदे जाने से युवक की मौत हो गई। पुलिस की मानें तो मृतक शख्स की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है। ये हिट एंड रन का मामला गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र का है।

Ghaziabad Hit And Run Case

युवक पर जो गाड़ी चढ़ी थी, उस पर बीजेपी विधायक प्रतिनिधि लिखा हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के मुताबिक, रात के वक्त एक युवक सड़क के बीचों बीच बैठा हुआ था। तभी सामने से सफेद रंग की एक कार ने उसे रौंद दिया। कार चालक उसे घसीटते हुए आगे ले गया। इससे युवक कार में नीचे फंस गया और उसकी मौत हो गई।

वहीं, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि, पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

देखें वीडियो...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के वक्त युवक सोशल मीडिया पर लाइव कर रहे थे, इस वजह से ये खौफनाक वारदात कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। आरोपित महागुनपुरम का रहने वाला बताया जा रहा है। वह अपने आप को बुलंदशहर के अनूपशहर से विधायक अनिल शर्मा का रिश्तेदार बता रहा है।

पुलिस ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति सड़क पर बैठा हुआ है। जिसे कार द्वारा टक्कर मारी गई है। दुर्घटनावश उनकी मृत्यु हो गई है। प्रकरण थाना कविनगर क्षेत्र से सम्बन्धित है जिसके सम्बन्ध में थाना कविनगर पर हत्या की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। बता कि मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

हालांकि, आरोपी चालक और वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। पूछताछ के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने मामले की जानकारी तो दे दी, लेकिन गाड़ी कौन चला रहा था और किस बीजेपी विधायक का आरोपी प्रतिनिधि है, यह जानकारी अभी पुलिस ने नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+