जमानत पर जेल से बाहर आई Bullet Rani शिवांगी डबास, पुलिस पर लगाए ये आरोप
जमानत पर जेल से बाहर आई Bullet Rani शिवांगी डबास, पुलिस पर लगाए ये आरोप
गाजियाबाद, 04 सितंबर: चौधरी शिवांगी डबास सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'बुलेट रानी' और 'मिस जाटनी' के नाम से काफी मशहूर है। हाल ही में बुलेट रानी उर्फ शिवांगी डबास को गाजियाबाद पुलिस ने चार धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन अब वो (शिवांगी डबास) जेल से बाहर आ गई है। दरअसल, गाजियाबाद के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद शिवांगी को जमानत दे दी है।

कोर्ट से जमानत पर बाहर आई चौधरी शिवांगी डबास ने न्यूज़ 18 हिंदी से बात करते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। शिवांगी ने बताया कि पुलिस महकमे की तरफ से अपशब्द बोलने के साथ-साथ उन्हें धमकाया भी गया। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि बिना अरेस्ट वारंट के घर से उठाए जाने पर भी शिवांगी ने एतराज जताया। वहीं, इस पूरी घटना के बाद उनके शिवांगी डबास के फॉलोअर्स ने भी उनकी सराहना की और उन्हें हिम्मत से अपनी लड़ाई लड़ने के लिए कॉमेंट किए।
गाजियाबाद पुलिस ने शिवांगी को किया था अरेस्ट
शिवांगी डबास को गाजियाबाद पुलिस ने सोमवार 29 अगस्त को मधुबन बापूधाम इलाके से गिरफ्तार किया था। शिवांगी पर आरोप था कि उन्होंने पुलिसकर्मी की स्कूटी में टक्कर मारी और फिर महिला कांस्टेबल से बदतमीजी की और हाथ उठाया। इस संबंध में सीओ आकाश पटेल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया, 'कल रात डायल-100 से ड्यूटी करके लौट रही कांस्टेबल ज्योति शर्मा की गाड़ी को दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। दूसरी गाड़ी शिवांगी डबास चला रही थी।
शिवांगी ने महिला कांस्टेबल से की थी बदतमीजी
शिवांगी ने महिला कांस्टेबल से बदतमीजी की। उन पर हाथ उठाया। कांस्टेबल की शिकायत पर शिवांगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर शिवांगी डबास का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह महिला पुलिसकर्मी से बहस करती दिख रही हैं। वीडियो में शिवांगी कह रही हैं, 'मैंने आपसे एक बार माफी मांग ली, फिर भी आप मुझपर हाथ छोड़ रही हैं।'
आठवीं क्लास से चला रही हूं बुलेट: शिवांगी डबास
बुलेट रानी के नाम मशहूर शिवांगी डबास ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरे पिता नहीं हैं। कब किस चीज की जरूरत पड़ जाए, इसके लिए मां ने मुझे हर तरीके के तैयार किया है। मेरी मां भी सभी वाहनों को चला लेती हैं और मैं भी। शिवांगी ने बताया कि मैं 8वीं क्लास से बुलेट चला रही हूं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर शिवांगी डबास 'बुलेट रानी' के नाम से काफी मशहूर है, जो खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो बनाती है।












Click it and Unblock the Notifications