प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंत: OYO होटल में पहले प्रेमिका की हत्या, फिर भाई को वीडियो कॉल, फिर आत्महत्या

जब शादी के बाद प्रेमिका ने प्रेमी से मिलना-जुलना और बातचीत करना बंद कर दिया, तब प्रेमी ने उसे OYO होटल में बुलाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसी कमरे में पंखे से फांसी लगाकर खुद की भी जान दे दी।

Ghaziabad Modinagar girlfriend murdered in OYO hotel then video call to brother then suicide

यूपी के गाजियाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमे एक प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका को OYO होटल में बुलाकर उसकी गला घोंटकर ह्त्या कर दी। प्रेमिका की हत्या के बाद युवक ने पंखे पर फांसी लगाकर खुद भी जान दे दी। दरअसल, युवक लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन गांव की रिश्तेदारी होने की वजह से दोनों एक दूसरे से शादी नहीं कर पाए। वहीं लड़की की यह दूसरी शादी थी। शादी के बाद लड़की ने युवक से मिलना बंद कर दिया था, जिससे नाराज होकर प्रेमी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

Ghaziabad Modinagar girlfriend murdered in OYO hotel then video call to brother then suicide

युवती की हो गई थी दूसरी शादी
बता दें कि 22 वर्षीय मृतिका मधु हापुड़ की रहने वाली है और 21 वर्षीय हिमांशु मेरठ का रहने वाला है। मधु और हिमांशु के बीच पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मधु की शादी कहीं और हो गई थी, लेकिन शादी के 6 महीने के अंदर ही उसके पति की एक दुर्घटना में मौत हो गई। पति की मृत्यु के बाद मधु का हिमांशु से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और दोनों एक-दूसरे से शादी भी करना चाहते थे। लेकिन दोनों के परिजन को ये स्वीकार नहीं था क्योंकि हिमांशु गांव के रिश्ते में मधु का भांजा लगता था। इसके बाद मधु के घरवालों ने मोहित नाम के एक युवक के साथ उसकी दूसरी शादी कर दी।

युवती का नजरअंदाज करना नहीं हुआ बर्दाश्त
शादी के बाद मधु ने हिमांशु से मिलना-जुलना और बातचीत भी बंद कर दी। लेकिन हिमांशु को ये बात पसंद नहीं आई। जिसके बाद हिमांशु ने मधु को किसी बहाने से गाजियाबद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के कादराबाद गांव में स्थित एक OYO होटल के कमरा नंबर- 201 में बुलाया। जहां उनकी किसी बात पर बहस हुई और इसक बाद हिमांशु ने मधु की उसी की चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद हिमांशु ने मधु के भाई दीपक को वीडियो कॉल किया और उसे उसकी बहन की ह्त्या के बारे में बताया और उसके बाद फोन काटकर स्विच ऑफ कर दिया।

Recommended Video

    शादीशुदा प्रेमिका को होटल बुलाया, हत्या कर पति को की वीडियो कॉल और फिर..

    भाई को वीडियो कॉल कर के दिखाई बहन की लाश
    इधर दीपक फोन पर मृत बहन को देखकर डर गया और तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी। दीपक को होटल का नाम नहीं पता था और रविवार होने के कारण फोन की सही लोकेशन जल्दी मिल पाना भी संभव नहीं था। क्योंकि, रविवार को टेलिकॉम कंपनिया बंद होती है। इस वजह से पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
    इलाके के करीब 150 होटलों की तलाश करने के बाद मोदीनगर थाना क्षेत्र के कादराबाद गांव में स्थित एक OYO होटल में मधु और हिमांशु के नाम की बुकिंग पुलिस को मिली। पुलिस ने कमरे की बेल बजाई पर अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। जहां पुलिस को मधु और हिमांशु की लाश मिली। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की तफ्तीस जारी है।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+