प्रेमिका ने सोफे के नीचे गाड़ दिया प्रेमी का शव, बदबू खत्म करने के लिए किया यह घिनौना काम

गाजियाबाद, 18 अगस्त: 11 अगस्त से लापता चल रहे 21 वर्षीय मुरसलीन का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने मुरसलीन का शव उसकी गर्लफ्रेंड के घर से बरामद किया है। बता दें कि मुरसलीन की गर्लफ्रेंड ने उसका शव खुरपे से गड्ढा खोदकर अपने घर के आंगन में दफना दिया था। इतना ही नहीं, शव से बदबू न आए, इसके लिए ऊपर से नमक डाल दिया। पुलिस ने प्रेमिका व उसके परिजनों को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो चौंकाने वाली बात सामने आई।

Ghaziabad: Girlfriend buried boyfriend body under the sofa

दरअसल, मुरसलीन की गर्लफ्रेंड ने बताया कि एक दिन पड़ोसियों के घर टीवी पर सावधान इंडिया सीरियल देखा था, जिसमें शव को गड्ढे में दबाने का दृश्य दिखाया गया था। घटना के बाद उसके दिमाग में वहीं सीन आया। दरअसल, उसने पुलिस को बताया कि मुरसलीन उससे शादी करना चाहता था। उसकी योजना प्रेमिका को भगाकर शादी करने की थी। 11 अगस्त को वह इसी नीयत से प्रेमिका के घर पहुंचा। प्रेमिका ने बताया कि उसने भागने से इनकार कर दिया तो मुरसलीन ने उसी के दुपट्टे से फंदा लगाकर उसके घर में आत्महत्या कर ली।

उसके द्वारा उठाए गए कदम से वो डर गई थी। उसे समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करे। उसने किसी तरह खुद को संभाला और फंदा काटकर मुरसलीम के शव को नीचे उतारा। इसके बाद सोफा हटाकर उसके नीचे खुरपे से गड्ढा खोदकर शव उसमें डालकर ऊपर नमक और मिट्टी डाल दी। बता दें कि मुसरलीन और उसकी प्रेमिका के घर के बीच की दूरी महज 200 मीटर है। परिजन व ग्रामीण मिलकर मुरसलीम को गांव में जंगल में तलाश रहे थे। मृतक के परिजनों ने युवती के घर के तलाशी लेने के लिए पुलिस से कहा था।

पुलिस ने कई बार उसके घर की तलाश ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। पुलिस के मुताबिक, दो दिन पहले मुरसलीन का सिम एक्टिव हुआ तो उसकी लोकेशन ढिकौली (बागपत) में आई। पुलिस ने नंबर पर संपर्क किया तो वह आइसक्रीम विक्रेता कपिल के पास मिला। पूछताछ में कपिल ने बताया कि वह खैराजपुर गांव में आइसक्रीम बेचने गया था। वहां एक युवती ने आइसक्रीम खरीदी और पांच सौ रुपये का नोट दिया। आइसक्रीम के पैसे काटने के बाद उसने बाकी रुपए युवती को लौटा दिये। घर जाकर शाम को पैसे की गिनती शुरू की तो पांच सौ रुपए के नोट में मोबाइल सिम था।

पुलिस ने आइसक्रीम वाले को युवती का आमना-सामना कराया तो उसने उसे पहचान लिया। इस मामले में एसपी डॉ ईरज राजा ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब दो साल से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चला रहा था। मामले में युवती के भाई, मां व बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या-आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+