श्मशान घाट हादसा: मृतकों के परिजनों का प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, पुलिस बल तैनात
Ghaziabad Crematorium Roof Collapse: गाजियाबाद। गाजियाबाद (Ghaziabad) के मुरादनगर (Muradnagar) में श्मशाट घाट (Crematorium Ground) में हुए हादसे में दम तोड़ चुके लोगों के परिजनों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सैकड़ों की संख्या में पीड़ित परिजन सड़क पर उतर आए। परिजनों ने मुरादनगर के उखलारसी के पास शव रख कर जाम लगा दिया है। नाराज प्रदर्शनकारी सीएम को बुलाने की मांग कर रहे हैं।पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश में जुटे हैं। भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। बता दें, इस मामले में मुरादनगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान, ठेकेदार अजय त्यागी, जेई सीपी सिंह, सुपरवाइजर आशीष समेत अन्य अज्ञात व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में जेई सहित तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
Recommended Video

कैसे हुआ हादसा?
रविवार की सुबह बंबा श्मशान घाट पर कई लोग एक अंतिम संस्कार में शमिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान बारिश शुरू हुई और लोग गलियारे में खड़े हो गए। इसी दौरान नवनिर्मित गलियारे का लेंटर भरभराकर गिर गया। हादसे में अबतक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों को दो-दो-लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। साथ ही मंडलायुक्त और आईजी मेरठ को मुरादनगर हादसे की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
जेई सहित तीन लोग गिरफ्तार
इस मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। मुरादनगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान, ठेकेदार अजय त्यागी, जेई सीपी सिंह, सुपरवाइजर आशीष समेत अन्य अज्ञात व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। जेई सहित तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
-
Ghaziabad Schools: आज गाजियाबाद में स्कूल खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें DM का आदेश -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications