गाजियाबाद में इस कदर जहरीली हुई हवा, सड़कों पर लोगों को आंखों में जलन, नहीं कर पा रहे मॉर्निग वॉक
गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर का हिस्सा माने जाने वाले उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वायु प्रदूषण इतना ज्यादा है कि इन दिनों बाहर निकलने पर लोगों की आंखों में खुजली होने लगती है। इस शहर की हवा आए दिन खराब होती जा रही है, और नवंबर महीने में वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) बहुत ज्यादा परेशान करने वाला है। यहां का तापमान औसतन 16 °C रहता है, लेकिन वायु-प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। यह शहर देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में गिना जाता है।

गाजियाबाद जिले में 20 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं, और यहां किसी-किसी इलाके में एक किलोमीटर के दायरे में 40 से 50 हजार लोग रह रहे हैं। यहां उूंची-उूंची इमारतें हैं, मगर वहां जो लोग रह रहे हैं वे वायु-गुणवत्ता को लेकर खुश नहीं लगते। आज न्यूज एजेंसी द्वारा जो तस्वीरें जारी की गईं, उनमें दिख रहा है कि यहां का वातावरण काफी दूषित है। यहां घनी आबादी होने के साथ-साथ पेड़-पौधों की कमी वायु-गुणवत्ता खराब होने की बड़ी वजह है।

कई कॉलोनियों में लोग मॉर्निंग वॉक करने नहीं जा पाते। वे कहते हैं कि, बाहर घूमने पर आंखों में जलन होने लगती है। यहां कई फ्लाईओवर हैं..जहां सर्दियों से पहले लोग खूब टहलने जाते थे, लेकिन अब इक्का दुक्का ही नजर आते हैं। हालात यह हैं कि गाड़ी चलाते समय आंखों में जलन की समस्या भी हो रही है। गाजियाबाद शहर ही गाजियाबाद जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है।

यह शहर एनसीआर का हिस्सा है और 10 लाख से ज्यादा आबादी के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है। इसी से भिड़ी दिल्ली में भी वायु-गुणवत्ता काफी खराब है, वहां कल शाम कई इलाकों में तो AQI 400 के पार चला गया था। बीते 24 घंटे में दिल्ली का औसत AQI 405 रहा, जो कि बहुत खराब स्थिति है।

SAFAR के अनुसार, अगले 24 घंटे में हवा गंभीर से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। फिलहाल दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने राजधानी में वायु प्रदूषण की स्थिति के मद्देनजर आज हाईलेवल मीटिंग बुलाई है।












Click it and Unblock the Notifications