गाजियाबाद: कोरोना के 46 फीसदी मरीज 21 से 40 वर्ष के लोग, हर पांच में से एक की मौत

गाजियाबाद, मई 17: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का खतरा बुजुर्गों के साथ-साथ युवा वर्ग पर भी लगातार बना हुआ है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में कोरोना के 23,844 मामले हैं, जिनमें 46 फीसदी मरीज 21 से 40 वर्ष की आयु के लोग हैं। कोरोना से मरने वाले हर पांच मरीजों में एक इस आयु वर्ग में शामिल है। स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2020 से 15 मई 2021 तक जिले में 51,348 कोविड मामले सामने आए। इसमें 20 साल से कम आयु वर्ग में सबसे कम कोविड मामले (5,102) दर्ज किए गए हैं। 10 साल से कम आयु वर्ग की मरीजों की संख्‍या 1,520 है, जबकि 11 से 20 वर्ष आयु वर्ग के मरीजों की संख्‍या 3,582 है। इस आयु वर्ग में अब तक केवल दो मौतें ही हुईं। एक की उम्र 2 साल थी, जबकि दूसरा 10 साल का था।

Ghaziabad 46 percent Corona infected cases between age 21 to 40

बच्‍चों के खान-पान पर दें ध्‍यान

जिला संयुक्त अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि वयस्कों की तुलना में बच्चों की इम्‍यून‍िटी कमजोर होती है। यही एक वजह है कि इनमें तेजी से संक्रमण फैलता है और ठीक होने में मदद करता है। उन्‍होंने कहा कि बच्चों के खान-पान पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है ताकि वे बीमार न पड़े। माता-पिता को अधिक सावधान रहने की जरूरत है। लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सीय मदद लें। इसके अलावा अगर घर में कोई कोविड संक्रमण है तो बच्चों को जितना हो सके दूर रखना चाहिए। लॉकडाउन के दौरान बच्चों को घर पर ही शारीरिक गतिविधियों में शामिल करना भी जरूरी है।

32 फीसदी मरीज 41 से 60 आयु वर्ग के मरीज

जिले में 41 से 60 वर्ष के आयु के मरीजों की संख्‍या 16,725 है, जो कुल मामलों का 32.6 फीसदी है। इस आयु वर्ग के 40 फीसदी मरीजों की मौत हुई है। 11 फीसदी से ज्‍यादा मरीज 60 साल से अधि‍क उम्र के हैं। हालांकि, जिले में कोरोना से इस उम्र के सबसे ज्‍यादा लोगों की मौतें हुई हैं। अप्रैल-मई के बीच जिले में सबसे अधि‍क मौतें हुईं। अप्रैल में यहां 104 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी, मई में अभी तक 169 लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं। प‍िछले साल जून में सबसे ज्‍यादा 51 मौतें हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+