'जेल में पढ़ाई नहीं करनी पड़ती है,इसलिए दोस्त को...', 16 साल के बच्चे का दहला देने वाला क्राइम

गाजियाबाद, 23 अगस्त: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में हत्या की एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। गाजियाबाद के मसूरी में 16 साल के दसवीं के छात्र ने आठवीं में पढ़ने वाले अपने दोस्त नीरज की इसलिए हत्या कर दी, ताकि वह जेल चला जाए और उसे पढ़ाई ना करनी पड़े। जानकारी के मुताबिक बच्चे की गला दबाकर हत्या की गई और बीयर की बोतल से उसका गला काटने का प्रयास किया गया।

मां-बाप पढ़ाई के लिए डांटते थे

मां-बाप पढ़ाई के लिए डांटते थे

पुलिस ने बताया कि,आरोपी के पिता प्रॉपर्टी डीलर हैं। पढ़ाई में वह शुरू से कमजोर है। इस वजह से 10वीं में लगातार दो बार फेल हो चुका है। तीसरी बार वह 10वीं की पढ़ाई कर रहा है। मां-बाप पढ़ाई के लिए उस पर खूब दबाव बनाते थे। यही उसे रास नहीं आ रहा था। वह अपने माता-पिता से दूर जाने की सोचना लगा। तभी कहीं से उसे पता चल गया कि जेल जाने पर पढ़ाई छूट जाती है। फिर उसके शैतानी दिमाग में जेल जाने की धुन सवार हो गई।

वीडियो और फिल्में देख की हत्या की प्लानिंग

वीडियो और फिल्में देख की हत्या की प्लानिंग

इसके बाद हत्या कैसे की जाए उसके लिए उसने कई फिल्में देखी। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो देखे। इसके बाद उनसे हत्या की प्लानिंग की।उसे अपने शिकार की तलाश थी। उसकी खोज नीरज पर खत्म हुई। इसके बाद उसने हत्या के जगह की रेकी की। जब उसे लगा कि प्लानिंग पूरी हो चुकी है। आरोपी 3 दिन से नीरज को मारने की फिराक में था। इसलिए वो उसको रोजाना उसी पॉइंट पर लेकर जा रहा था, जहां हत्या की। पहले 2 दिन वो हत्या नहीं कर पाया था।

तीसरे मौके में कर पाई हत्या

तीसरे मौके में कर पाई हत्या

सोमवार को दोनों छात्र स्कूल से घर आए। कुछ देर में आरोपी नीरज के घर पहुंचा और घूमने के बहाने उसको साथ ले गया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के नीचे सुनसान जगह है। एक्सप्रेस-वे की ऊंचाई अधिक होने से नीचे की तरफ किसी की निगाह नहीं जाती। मौका मिलते ही साढ़े पांच बजे गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। लड़के ने प्रोफेशनल हत्यारे की तरह यह सुनिश्चित किया कि बच्चा मर गया है।

खुद चौकी जाकर बताया..दोस्त को मार डाला है

खुद चौकी जाकर बताया..दोस्त को मार डाला है

इसके लिए आरोपी ने कांच के टुकड़े से बच्चे की गले पर हमला किया। जब कोई हरकत नहीं हुई तो वह सीधे गार्डन एन्क्लेव पुलिस चौकी पहुंचा। वहां उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने दोस्त की हत्या कर दी है । पहले तो पुलिसवालों ने संदिग्ध समझकर उससे पूछताछ की। जब पुलिस आरोपी के बकाई जगह पर पहुंची तो लाश देख सन्न रह गई। जिसके बाद आरोपी किशोर को पकड़ लिया गया। उसके परिवार को सूचना देने के बाद कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस टीम ने किशोर से पूछताछ में हत्या की वजह पूछी तो पहले उसने कई दूसरी बातों में उलझा के रखा। पहले आरोपी ने बताया कि, नीरज ने उसे गाली दी थी। उसके बाद झगड़ा हुआ तो उसने गला दबाकर हत्या कर दी। लेकिन पुलिस लगातार असली वजह जानने में जुटी रही।

पुलिस को बताई हत्या की असली वजह

पुलिस को बताई हत्या की असली वजह

काफी देर तक पुलिस टीम आरोपी किशोर से बातचीत के बाद हत्या का असली मकसद पता चला। अंत में उसने बताया कि 10वीं क्लास में पढ़ाई कर रहा है। उसे पढ़ाई करना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था। पिता हमेशा डांटते थे और उसका मन भी पढ़ाई में नहीं लगता था। किसी भी तरह वह पढ़ाई से छुटकारा पाना चाहता था। इसीलिए बच्चे की हत्या कर दी। नीरज के परिवार ने बताया कि उसकी कुछ दिन पहले ही हत्या के आरोपी किशोर से दोस्ती हुई थी। आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+