Ghaziabad: रॉन्ग साइड से आ रही स्कूल बस और कार की टक्कर, गेट काटकर निकालने पड़े 6 शव
Ghaziabad News Accident: गाजियाबाद में मंगलवार, 11 जुलाई की सुबह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर दर्दनक हादसा हो गया। यहां रॉन्ग साइड आ रही प्राइवेट स्कूल बस और टीयूवी 300 कार की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को इलाजे के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है। ADCP ट्रैफिक गाजियाबाद आर.के. कुशवाह ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ है।

हादसे के बारे में जानकारी देते हुए ADCP ट्रैफिक गाजियाबाद आर.के. कुशवाह ने बताया कि क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के राहुल विहार के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हुआ है। बताया कि स्कूल बस खाली थी और गलत लेन में आ रही थी। गलती बस चालक की है और बस ड्राइवर को पकड़ लिया गया है।
देखें वीडियो...
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि प्राइवेट स्कूल बस रॉन्ग डाइड तेज रफ्तार में आ रही थी। इस दौरान बस ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक्सीडेंट के बाद शव कार में ही फंस गए थे। पुलिस ने शवों को कार का गेट कटर से काटकर बाहर निकाला।
पुलिस की मानें तो सभी शवों को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। पुलिस ने बताया कि कार सवार सभी लोग मेरठ जिले के मवाना थाना क्षेत्र के रहने वाले थे, जो खाटू श्याम दर्शन करने जा रहे थे।
जैसे ही कार सवार क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के राहुल विहार के पास पहुंचे तो रॉन्ग साइज से आ रही बस से टकरा हो गई। इस हादस में नरेंद्र यादव (45), नरेंद्र की पत्नी अनीता (42), नरेंद्र के भाई धर्मेंद्र यादव की पत्नी बबिता (38), नरेंद्र का बेटा हिमांशु और करकित और धर्मेंद्र की 7 वर्षीय बेटी वंशिका की मौत हो गई।
वहीं, इस हादसे में नरेंद्र का भाई धर्मेंद्र (42) और 8 वर्षीय बेटा आर्यन गंभीर रूप से घायल हुए है, जिनका इलाज चल रहा है। यह सभी लोग धनपुर गांव के रहने वाले थे।












Click it and Unblock the Notifications