वीडियो: गाजियाबाद मे धू-धू कर जली फैक्ट्री, आसमान छूती लपटें देख सहम गए लोग
पुलिस ने किसी भी जनहानि की सूचना से इंकार किया है, हालांकि फैक्ट्री में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका से इंकार नहीं किया गया है।
गाजियाबाद। गाजियाबाद के कविनगर इलाके में रविवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक केमिकल फैक्टरी और पास स्थित उसके गोदाम में रविवार रात भीषण आग लग गई। फैक्ट्र में सिलेंडर फटने की आवाजें और आसमान को छूती लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। राहगीरों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी तो मौके पर राहत कार्य शुरू हुई।

पुलिस ने किसी भी जनहानि से इंकार किया है, हालांकि फैक्ट्री में कुछ लोगों के होने की आशंका से इंकार नहीं किया गया है। आग पूरी तरह से बुझ जाने पर ही किसी जनहानि की पुष्टि हो सकेगी। मौके पर पहुंचे आला-अधिकारियों के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है। सोमवार तड़के तक आग को पूरी तरह से बुझाने का काम जारी था।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications