गाजियाबाद में पिता-पुत्री की गला रेत कर हत्या, घर में पड़ी मिली लाशें
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हो रही अपराधिक वारदातों से लोग दहशत में है। शुक्रवार की सुबह साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शहीद नगर इलाके में 9 साल की बच्ची और उसके पिता की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। पिता और बेटी की लाश घर में से बरामद हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी इसे पारिवारिक रंजिश के मामले से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हुआ है की हकीकत में मामला क्या है।

पिता और बेटी को इतनी बेरहमी से हत्या की गई है कि ये कोई पारिवारिक मामला नहीं लगता है, जिस तरीके से दोनों की गर्दन काटी गई। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है बीती रात को कौन उनसे मिलने आया था और सभी सभी पहलुओं पर जांच की बात कही जा रही है। मौके पर खुद मेरठ आईजी प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications