गाजियाबाद: बीमार होने पर फोन पर ले सकते हैं डॉक्टरों से परामर्श, सरकार ने जारी की सूची

गाजियाबाद। कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी को रोकने के लिए देश भर में पिछले एक महीने से लॉकडाउन लगा हुआ है, जो 3 मई तक चलेगा। यदि लॉकडाउन के बीच आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी है तो आपको अस्पताल जाने की जरूरत नहीं है। आप शहर के चिकित्सकों से फोन पर ही हाल बताकर दवाई पूछ सकते हैं। लॉकडाउन के चलते स्वास्थ्य विभाग ने ऐसी व्यवस्था की है।

Coronavirus Lockdown: if there is any disease, then consult doctors on the phone

दरअसल, लॉकडाउन और कोरोना वायरस के चलते जिला अस्पताल में ओपीडी बंद है। क्लिनिक व प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर भी इन दिनों मरीजों को नहीं देख रहे हैं। ऐसे में सामन्य बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को भटकना पड़ रहा है। समय से इलाज नहीं मिलने की वजह से आम बीमारियां भी लोगों को परेशान कर रही हैं। ऐसे मरीजों की समस्या को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने फोन पर चिकित्सीय परामर्श सेवा शुरू की है। इसके तहत मरीज संबंधित चिकित्सक को फोन कर अपनी दवाओं और मर्ज के बारे में जानकारी ले सकते हैं। सभी सरकारी चिकित्सक सुबह आठ बजे से दो बजे तक सामान्य तौर पर तथा 24 घंटे इमरजेंसी परामर्श दे सकेंगे।

एक पैथालॉजिस्ट सहित कोरोना के तीन नए मरीज
एक पैथॉलाजिस्ट सहित कोरोना संक्रमण के तीन नए मरीज मिले हैं। एक मरीज मेरठ का रहने वाला है, उसे मेरठ में भी भर्ती किया गया है। वह गाजियाबाद में रेलवे अस्पताल में फार्मासिस्ट कांटैक्टर है, जबकि रहने वाला मेरठ का है। दूसरा मरीज कविनगर स्थित सर्वोदय अस्पताल में पैथालाजिस्ट हैं, वह वसुंधरा सेक्टर एक के नीलकंठ सोसायटी में रहते हैं। तीसरा मरीज मोहनगर स्थित गुल मोहर ग्रींस सोसायटी में रहने वाले पीएनबी बैंक के कर्मचारी हैं। वह लोनी में कार्यरत हैं। दोनों को ईएसआई राजेंद्र नगर में भर्ती किया गया है। सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि मेरठ वाले मरीज के संपर्क में रहने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:- मेरठ में रिटायर्ड अधिकारी ने दिखाई दरियादिली, लॉकडाउन के बीच गरीबों में बांटे इतने लाख रुपए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+