मेरठ में रिटायर्ड अधिकारी ने दिखाई दरियादिली, लॉकडाउन के बीच गरीबों में बांटे इतने लाख रुपए

मेरठ। कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी से भारत ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व जंग लड़ रहा है। इस जंग में फिल्म स्टार से लेकर बिजनेसमैन और राजनीतिक पार्टियां भी अपना-अपना योगदान दे रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक रिटायर अधिकारी ने अपनी पेंशन के दो लाख रुपए झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब लोगों को बांट दिए। कई लोगों ने उक्त रिटायर अधिकारी से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि वह लॉकडाउन में गरीब लोगों की मदद के लिए आए हैं। वह कौन और कहां से आए कुछ नहीं बताएंगे।

Retired officer distributed money of pension to the poor people

रिटायर अधिकारी को ना तो समाचार पत्रों की सुर्खियों में छाने की लालसा है और ना ही सोशल मीडिया पर वायरल होने की। चिंता है तो केवल गरीबों की। मंगलवार सुबह 11 बजे एक रिटायर अधिकारी चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के बाहर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब लोगों के पास पहुंचे। उनके हाथ में एक बैग था। उक्त व्यक्ति ने गरीब लोगों को एक-एक करके पैसा बांटना शुरू किया। पैसा बंटते ही लोगों की वहां पर भीड़ लगनी शुरू हो गई।

मीडिया कर्मी भी वहां कवरेज के लिए पहुंचे। कई लोगों ने पैसे बांटने वाले व्यक्ति से पूछा कि आखिर वह कौन हैं और पैसा क्यों बांट रहे हैं। उक्त व्यक्ति ने कहा कि यह पैसा उसकी पेंशन का है और वह इस आपातकाल में गरीब लोगों की मदद के लिए आए हैं। उक्त व्यक्ति ने कहा कि वह एक विभाग से अधिकारी पद से रिटायर हुए हैं। लोगों का मानना है कि उक्त व्यक्ति ने करीब दो लाख रुपए गरीब लोगों में बांटे।

इस दौरान सबसे ज्यादा खास बात यह रही कि दान देते समय ना तो यह वह किसी से बात करते हैं और ना ही किसी को अपना परिचय देते हैं। बस गरीबों के हाथ में नोट थमा कर चुपचाप आगे बढ़ते जाते है किसी अगले गरीब की तलाश में। बताते चलें कि पिछले कई दिनों से यह शख्स शहर के स्लम एरिया में रहने वाले गरीबों को एक-एक हजार रुपए की राशि बांट रहे हैं। अब पूरे मेरठ जिले में रिटायर अधिकारी की तारीफ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+