श्मशान घाट हादसा: आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी का कबूलनामा, कहा- 16 लाख रुपए दिए अधिकारियों को
Crematorium Roof Collapse in Ghaziabad, गाजियाबाद। मुरादनगर (Muradnagar) थाना क्षेत्र में रविवार (03 जनवरी) को हुए श्मशान हादसे के मुख्य आरोपी व ठेकेदार अजय त्यागी को पुलिस ने 36 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस गिरफ्त में आए अजय त्यागी ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। अजय त्यागी ने पुलिस को बताया कि निर्माण के दौरान उसने बतौर रिश्वत अधिशाषी अधिकारी और जेई को 16 लाख रुपए दिए थे। लंबी पूछताछ के बाद मंगलवार (05 जनवरी) को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Recommended Video
पुलिस पूछताछ में कबूला गुनाह
गाजियाबाद पुलिस की गिरफ्त में आए ठेकेदार अजय त्यागी ने कबूला है कि उसने 16 लाख रुपए की रिश्वत अधिकारियों की दी थी। अजय त्यागी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि, मैं मैसर्स अजय त्यागी कान्ट्रेक्टर फर्म का स्वामी हूं। बताया कि नगर पालिका परिषद मुरादनर, गाजियाबाद के रेलवे रोड गांव उखलारसी में श्मशानघाट के सौन्दर्यीकरण एवं निर्माण का टेंडर अप्रैल 2019 में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत नगर पालिका द्वारा मेरी कंपनी के नाम आवंटन हुआ था। यह 14वे वित्त के कार्य थे। इनका पैसा शासन द्वारा पहले ही आ जाता है। श्मशान घाट का टेंडर करीब 55 लाख में छूटा था, जिसका कार्य आदेश माह फरवरी में निर्गत हुआ था तथा 2 माह में कार्य पूर्ण किया जाना था। प्रथम किस्त माह मार्च में लगभग 26 लाख रुपए मिली थी। द्वितीय भुगतान माह जुलाई में 16 लाख रुपए का हुआ था।
55 लाख में हुआ था टेंडर
पुलिस को बताया कि यदि टाइम पर कार्य पूरा ना होता तो सरकार से आया धन लेप्स हो जाता। इस कार्य का निर्माण जल्दी पूर्ण कराने हेतू मेरे द्वारा एएस कनट्रेक्शन कंपनी के मालिक संजय गर्ग तथा दूसरी कंपनी आरजी विलटेज प्रा.लि. के मालिक भानू प्रकाश गर्ग, सचिन गर्ग व विपिन गर्ग से साझेदारी हेतु मदद ली गई थी और मिलकर कार्य कराया गया था। उखलारसी श्मशान घाट में निर्माण का कार्य हम लोगों ने संयुक्त रुप से मिलकर कराया था। जिसका टेंडर करीब 55 लाख रुपए में हुआ था। जिसमें श्मशान घाट का सौन्दर्यकरण में दीवारों का निर्माण, पुरानी छतों की मरम्मत तथा कॉरीडोर का निर्माण आदि का कार्य था। जिनका सुरवाइजर आशीष एएस कंपनी कनट्रेक्शन की तरफ से था।
नगर पालिक के अधिशाषी अधिकारी व जेई को दिए 16 लाख
बताया कि श्मशान घाट उखलारसी में निर्माण कार्य में कोरीडोर में इस प्रकार के लिंटर एवं डिजाइन की कोई आवश्यकता नहीं थी, किन्तु हम सभी व्यक्तियों द्वारा इसका बजट बड़ा बनाकर धन गबन करने के लिए इस तरह का कार्य कराया गया था और ठेके के एवज में मैंने जेई के कहने पर नगर पालिक के अधिशाषी अधिकारी व जेई को 16 लाख रुपए दिया था। जो मैंने माह मार्च में ही पहली किस्त जारी होने से पहले नगर पालिका के ईओ के कार्यालय में दिए थे।
सीएम योगी ने दिए थे NSA लगाने के आदेश
सीएम योगी ने श्मशान घाट की घटना के लिए जिम्मेदार इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ एनएसए लगाने का आदेश दिया है। साथ ही पूरे नुकसान की वसूली दोषी इंजीनियर और ठेकेदार से करने के भी दिए निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट में भी डाल दिया गया है। सीएम ने डीएम और कमिश्नर को नोटिस जारी करके पूछा कि जब सितंबर में ही 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया तो चूक क्यों हुई। इसके साथ ही मृतक परिवारों को दस-दस लाख की आर्थिक सहायता और इनमें आवासहीन परिवारों को आवासीय सुविधा मुहैया करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
क्या है पूरा मामला
उखलारसी गांव निवासी दयाराम की (02 जनवरी) रात को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। दयाराम को अंतिम संस्कार के लिए गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थाना क्षेत्र के उखरानी/बम्बा रोड पर स्थित श्मशान घाट ले जाया गया था। उनके अंतिम संस्कार में करीब 50 से 60 लोग शामिल हुए थे। अंतिम संस्कार की अंतिम प्रक्रिया चल रही थी। तभी बारिश की वजह से ये लोग छत के नीचे खड़े हो गए थे तभी श्मशान घाट का लेंटर भरभराकर गिर गया था। इस हादसे में करीब 24 लोगों की मौत हो गई थी।
-
Ghaziabad Schools: आज गाजियाबाद में स्कूल खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें DM का आदेश -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications