Aryan Khan को लेकर ओवैसी का बयान आया सामने, जानिए क्या कहा ?

गाजियाबाद, 18 अक्टूबर: क्रूज ड्रग्स केस में फंसे बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन को लेकर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वो उन वंचित और गरीब मुसलमानों के लिए आवाज उठाएंगे जो जेलों में बंद हैं, न कि उनके लिए जिनके पिता पावरफुल हैं। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। गाजियाबाद में एक रैली के दौरान ओवैसी ने कहा कि वो उन मुसलमानों के लिए बोलेंगे जो सालों से जेलों में बंद हैं, मैं उनके लिए क्या बात करुंगा जिनके पिता हर तरह से मजबूत हैं।

Asaduddin Owaisi comments on Shah Rukh Khan son Aryan Khan

'मैं उनके बारे में बात करूंगा, जो गरीब हैं'

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "मुझे फिल्म स्टार के बेटे के लिए बोलने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन मैं उन लोगों के बारे में बात करूंगा जो गरीब हैं। 27 फीसदी मुसलमान उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद हैं, उनके बारे में कौन बात करेगा?" ओवैसी ने आगे कहा, ''मैं हमेशा उनकी बात करूंगा जो गरीब तबके से हैं।''

छापेमारी के दौरान आर्यन खान को पकड़ा

बता दें, 2 अक्टूबर की रात को मुंबई में क्रूज पर हो रही कथित ड्रग्स पार्टी के दौरान एनसीबी ने छापेमारी के दौरान शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान को पकड़ा था। आर्यन खान के साथ कई और लोग भी पकड़े गए थे। इसके बाद आर्यन खान सहित सभी आरोपी को एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया था। कोर्ट ने बाद में सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। फिलहाल, आर्यन खान मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। आर्यन खान की जमानत पर 20 अक्टूबर को सुनवाई होगी। ऑर्थर रोड जेल में आर्यन का अंडर ट्रायल नंबर N956 है। आर्यन को उनके घर से 4500 रुपए का मनी ऑर्डर मिला है, जिससे वो कैंटीन से अपनी पसंद की चीज खा सकते हैं। आर्यन खान हफ्ते में एक बार अपने माता-पिता से वीडियो कॉल के जरिए फोन पर बात भी कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+