गाजियाबाद: बेटी पैदा होने पर मांगी कार, नहीं देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक

गाजियाबाद। गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी को महज इस बात के लिए तलाक दे दिया, क्योंकि वह लड़की पैदा होने के बाद अपने मायके से कार नहीं ला पाई। शिकायत पर आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बेटी पैदा होने से खफा थे ससुरालवाले

बेटी पैदा होने से खफा थे ससुरालवाले

पीड़िता रुखसार की शादी हापुड़ के गांव सलाई के रहने वाले इमरान से हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों पहले उसकी एक बेटी पैदा हुई है, जिसको लेकर ससुराल के लोग काफी नाराज थे और उसके साथ अक्सर मारपीट किया करते थे। मारपीट की जानकारी मिलने के बाद रुखसार के पिता नौशाद उसे अपने घर निवाड़ी ले आए, जहां पर शनिवार की देर रात इमरान पहुंच गया।

कार की डिमांड नहीं पूरी हुई तो दिया तीन तलाक

कार की डिमांड नहीं पूरी हुई तो दिया तीन तलाक

रविवार को इमरान ने रुखसार को फिर से मारा-पीटा और तोहफे में कार मांगी, लेकिन रुखसार के मना करने के बाद उसने एकाएक तीन तलाक दे दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। एसपी देहात नीरज जादौन का कहना है कि पहले मामला मारपीट का बताया गया और बाद में तीन तलाक का। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

श्रावस्ती में तीन तलाक के बाद ​महिला को जिंदा जलाया

श्रावस्ती में तीन तलाक के बाद ​महिला को जिंदा जलाया

बता दें, यूपी के श्रावस्ती में बीते शुक्रवार को तीन तलाक के बाद महिला को जिंदा जला देने दिया गया। पुलिस के मुताबिक, महिला के पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, हत्या और दहेज विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने कहा कि पीड़िता के पिता द्वारा लगाए गए तीन तलाक के आरोप की जांच की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+