गाजियाबाद: कबूलनामे के बावजूद पुलिस ने आरोपियों को छोड़ा, VIDEO आया सामने

गाजियाबाद। खबर दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले से है। यहां एक बच्ची की मौत के मामले में आरोपी ने खुद कबूला किया है कि उसके जीजा ने 9 साल की बच्ची के साथ रेप किया था और फिर उसकी तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस द्वारा आरोपी खालिद से पूछताछ करते हुए एक वीडियो सामने आया है। खालिद ने बताया कि उसके जीजा राजू ने बच्ची के साथ रेप किया और तार से गला घोंटकर उसे छत में लगे लोहे के गार्टर से लटका दिया था।

Accused accepted crime but police released them video viral

दरअसल, 6 अगस्त के दिन पिता अपनी दोनों बेटियों को घर पर अकेला छोड़कर अपनी बहन के यहां चले गए थे। लेकिन 20 मिनट बाद ही उसे राजू ने फोन किया कि उनकी बेटी से आत्महत्या कर ली है। बेटी करीब 10-12 फीट ऊंचे लोहे के गार्टर से लटकी मिली। पिता का कहना है कि आखिर एक 9 साल की बच्ची को आत्महत्या का ख्याल कैसे आ सकता है और वो इतने ऊंचे गार्टर में कैसे लटक सकती है। तब पुलिस ने कहा था कि पिता बच्ची को अपने साथ नहीं ले गए थे इसलिए बच्ची ने नाराज होकर फ्रिज पर चढ़कर फांसी लगा ली।

पिता का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं थी। वो बच्ची को खुश छोड़कर गए थे। पिता ने तब अपने किराएदार राजू और उसके साले खालिद पर बच्ची की हत्या का आरोप लगाया था। कहा था कि रंजिश के चलते दोनों ने उनकी बच्ची की हत्या कर दी है। पुलिस खालिद और राजू को पकड़कर ले गई थी। हालांकि, कबूलनामे के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया था और केस को आत्महत्या का मामला बताकर बंद कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग है और रेप का कोई जिक्र नहीं है लेकिन मासूम के पिता बार-बार हत्या का मामला बताते रहे। उनकी शिकायत पर 7 अगस्त को हत्या का केस दर्ज किया गया था। फिर भी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश नहीं की गई। अब एक आरोपी खालिद से पूछताछ का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। दोनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+