दिल्ली की महिला को किडनैप कर Ghaziabad में गैंगरेप, DCW चीफ स्वाति मालीवाल ने मांगी यूपी पुलिस से रिपोर्ट
दिल्ली की महिला को किडनैप कर Ghaziabad में गैंगरेप, DCW चीफ स्वाति मालीवाल ने मांगी यूपी पुलिस से रिपोर्ट
Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में दिल्ली (Delhi) की एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच आरोपियों ने पहले महिला का अपहरण किया। फिर गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में पीड़िता के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तो वहीं, इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने सवाल खड़े करते हुए गाजियाबाद एसएसपी को नोटिस जारी किया है।

एसपी सिटी (गाजियाबाद) निपुण अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया, 18 अक्टूबर को सुबह लगभग 3.30 बजे नंदग्राम पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला आश्रम रोड के पास पड़ी है। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले गई। पूछताछ में महिला ने बताया कि वो दिल्ली नंद नगरी की रहने वाली है और वो एक दिन पहले गाजियाबद नंदग्राम में अपने भाई के घर जन्मदिन मनाने आई थी। जब भाई ने उसको वापस छोड़ा, तब उसको वहां से कुछ लोग ले गए, जो पूर्व में ही उसे जानते थे।
एसपी सिटी ने बताया कि पहले तो महिला ने बताया था कि 2 लोग थे, बाद में बताया कि 5 लोगो थे। उन सभी ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। बताया कि पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि जांच में पता चला है कि महिला का उन से प्रॉपर्टी को लेकर पहले से विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। हम सभी आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं।
DCW चीफ स्वाति मालीवाल गाजियाबाद पुलिस को भेजा नोटिस
DCW की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने वीडियो ट्वीट कर कहा, 'दिल्ली की लड़की ग़ाज़ियाबाद से रात में वापिस आ रही थी जब उसे जबरन गाड़ी में उठा ले गए। 5 लोगों ने 2 दिन बलात्कार किया और उसके गुप्तांगों में रॉड घुसाई। सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके अंदर थी। अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रही है। एसएसपी गाजियाबाद को नोटिस इशू किया है।' साथ ही, कहा है कि ये जो भी अपराधी है इन्हें गिरफ्तार किया जाए और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।












Click it and Unblock the Notifications