गाजियाबाद मंडल में दौड़ेंगे 2 हजार ई-रिक्शा

गाजियाबाद। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़ व बुलंदशहर में आवागमन को आसान बनाने के लिए परिवहन विभाग चारों जिलों में दो हजार ई-रिक्शा चलवाएगा। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) से हरी झंडी मिलने के बाद परिवहन विभाग ने ई-रिक्शा के संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

E Rickshaw

आरटीओ मयंक ज्योति ने बताया कि शहर में थोड़ी दूरी के आवागमन के लिए लोगों को परेशानी न उठानी पड़े, इसलिए गाजियाबाद संभाग में ई-रिक्शा को वैध करते हुए परमिट जारी कर चलवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि गाजियाबाद में 600, नोएडा में 400, हापुड़ में 500 और बुलंदशहर में 500 ई-रिक्शा के परमिट जारी किए जाएंगे। प्रशासनिक और निगम अफसरों के साथ बैठक कर नोएडा, बुलंदशहर और हापुड़ में ई-रिक्शा के रूट फाइनल कर लिए गए हैं। गाजियाबाद के रूट को लेकर भी एक दौर की वार्ता हो चुकी है। जल्द ही गाजियाबाद में भी ई-रिक्शा का रूट फाइनल कर दिया जाएगा।

वर्तमान में गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़ व बुलंदशहर में बिना परमिट के अवैध रूप से ई-रिक्शों का संचालन हो रहा है। ई-रिक्शा के परमिट जारी होने से एक तरफ जहां शहर में अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा वैध हो जाएंगे, वहीं परमिट पर लगने वाले कर से परिवहन विभाग की आय में भी इजाफा होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+