अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 40 लाख का सोना ले जा रही महिला पकड़ी, मोबाइल लेने पर उसने काटा बवाल
Gujarat News, गांधीनगर। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर सोना जप्त करने की कार्रवाई के बाद कस्टम अधिकारियों ने एक महिला को सिक्योरटी कारणों से रोका। तलाशी में उससे चार मोबाइल जप्त किये, जिसके बाद वह गुस्सा हो गई। उसने कहा, ''आपने मेरा सोना ले लिया कोइ बात नहीं, मगर मेरे मोबाइल मुझे वापस दे दो।'' बहुत कहने पर भी उन अधिकारियों ने मोबाइल नहीं दिए तो महिला ने पुलिसकर्मियों को बुला लिया।

पुलिसकर्मियों के पहुंचने के बाद आखिरकार वह अपने मोबाइल वापस लेने में कामयाब हो गई। बता दें कि राजकोट के निवासी दो महिला जब अहमदाबाद हवाइ अड्डे पर उतरीं तो कस्टम के अधिकारीयों ने उनसे करीब 40 लाख का सोना जब्त किया। इसके बाद और तलाशी ली तो महिला के पास 4 फोन भी पाए गए। इनमें से दो मोबाइल पैक्ड थे औऱ दो चालू।
कस्टम ने जब चारों मोबाइल छीन लिए तो महिला भड़क उठीं। उनमें से एक ने कहा कि, आपको मोबाइल लेना है तो ले जाओ, पर मुझे रसीद चाहिये। मगर, कस्टम अधिकारियों ने रसीद देने को जब मना किया तो वह महिला एयरपोर्ट के पुलिस स्टेशन पर गई।

इस महिला ने हवाईअड्डे के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और कहा कि, मुझे मेरा चालू मोबाइल फोन वापस चाहिये, लेकिन कस्टम मुझे देने को मना कर दिए हैं। इस शिकायत के चलते पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। पुलिस निरीक्षक केसी राठवा ने महिला के अनुरोध के आधार पर हवाई अड्डे पर जाकर कस्टम अधिकारियों से बातचीत की। तब जाकर कस्टम अधिकारीयों ने महिला के दो चालू मोबाइल फोन वापस दिये।
इस केस के संबंध में एसीपी एएम देसाई ने कहा कि कस्टम अधिकारियों ने पहले एसा बताया कि, उन्होंने महिला के मोबाइल फोन उसके वकील को दे दिये थे। लेकिन महिला को उनका मोबाइल मिला नहीं था। महिला ने पुलिस मथक में अपने मोबाइल वापस लेने के लिये शिकायत की थी, तब पुलिस ने कार्यवाही कर के उनके दोनों मोबाइल को वापस दिलाया।












Click it and Unblock the Notifications