VIDEO: श्री अन्नपूर्णा धाम में PM मोदी, बोले- देश के विकास के लिए गुजरात का आगे बढ़ना जरूरी
गांधीनगर। गुजरात की राजधानी गांधीनगर के निकट अडालज में श्री अन्नपूर्णाधाम ट्रस्ट के छात्रावास और शिक्षा परिसर का उद्घाटन हुआ है। यह उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। मोदी इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजन से जुड़े। जिसका वीडियो पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर पर भी शेयर किया है।

पीएमओ की ओर से बताया गया कि, अडालज स्थित श्री अन्नपूर्णा धाम में छात्रावास और शिक्षा परिसर का उद्घाटन किया गया, जिसमें पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। उद्घाटन करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के विकास के लिए गुजरात का विकास जरूरी है।

मोदी ने कहा, "आज मुझे श्री अन्नपूर्णा धाम के कार्यक्रम में भाग लेने का सौभाग्य मिला। यह आयोजन जनहित में हुआ। छात्रावास शुरू होने से विद्यार्थियों की रहने-खाने जैसी समस्याएं दूर हो जाएंगी।"

अडालज गाँव गुजरात में गांधीनगर जिले के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है और यह गांधीनगर शहर से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर है। यह भारत का एक ऐतिहासिक गांव है, जहां सैकड़ों साल पुरानी चीजें देखी जा सकती हैं। यहां रानी की वाव है, जो कई सदी पहले बनाई गई थी। यह बहुत गहरी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज अडालज में ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए श्री अन्नपूर्णाधाम ट्रस्ट के छात्रावास और शिक्षा परिसर का उद्घाटन किया।












Click it and Unblock the Notifications