मोदी-शाह के नेतृत्व में गुजरात के CM ने लिया आज ऐतिहासिक फैसला, Uniform Civil Code होगा लागू: हर्ष संघवी
uniform civil code in india news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करने और इसे लागू करने के लिए कमेटी बनाने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज इस बारे में जानकारी दी। वहीं, गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिया।
Recommended Video

गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा, "आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कैबिनेट बैठक में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है- राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए एक समिति बनाने का। यह वाकई बड़ा फैसला है। इससे समानता आएगी।"
इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट कर कहा, "राज्य कैबिनेट ने सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाने का फैसला किया है। यह कमेटी गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड की जरूरत की समीक्षा करेगी साथ ही यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करेगी।"












Click it and Unblock the Notifications