सासन गिर में शेरों के बीच हुआ दंगल, 2 शावकों की जान गई, 2 साल में सूबे में 204 शेर मरे
Gujarat News, गांधीनगर। एशियाई शेरों के एकमात्र प्रश्रय स्थल सासन गिर में शेरों के बीच इनफाइट हो गई, जिसमें 2 शावकों को मार डाला गया। ये शव विसावदर रेंज में पाए गए हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इन शावकों की उम्र 5-5 महीने थी।

जूनागढ वन्यजीव सर्कल के मुख्य संरक्षक डीटी वसावडा ने बताया कि दोनों शावकों के शव गिर के जंगल में मिले हैं। संभवत: नर शेर ने उन दोनों को मारा, क्योंकि वहां शेरों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर लड़ाई होती रहती है। एक अधिकारी जंगल में उस तरह से गुजर रहे थे, तभी उन्हें ये शव मिले।
अब शेरों की संख्या 600 के पार
बता दें कि गुजरात में पिछले महीने भी दो शेर, एक शेरनी और एक शावक के शव पाए गए थे। वर्ष 2015 में आयोजित अंतिम जनगणना के अनुसार, शेरों की संख्या यहां 523 पाई गई। हालांकि, हाल ही में सरकार ने बताया कि अब शेरों की संख्या 600 के पार हो चुकी है।

बीते दो साल में 204 शेर मरे
वहीं, बीते दो साल में 204 शेर मरे। जिनमें से 110 वयस्क और 94 शावक शामिल थे। इनमें से 21 शेरों और छह शावकों की मौत अप्राकृतिक कारणों से हुई, जैसे कि खुले कुएं में गिरना या गाड़ियों से टकरा जाना। अब जंगल विभाग के अधिकारी मानते हैं कि, शेरों की संख्या बढने की वजह से शेरों के बीच फाइट्स होती हैं, जिसमें कमजोर शेर की मौत हो जाती है।
यह भी पढ़ें: 'जंगल के राजा' के लिए गुजरात भी नहीं सेफ, 1 साल में मरे 114 शेर, सासन गिर में सरकार ने क्या कदम उठाए
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications