प्रेमी से कहा- युवती को कंधे पर बैठाकर पूरे गांव का चक्कर लगाओ, फिर सरेराह पिटाई करके बनाया वीडियो
गांधीनगर। गुजरात में दाहोद जिला स्थित मोली गांव में ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े की पिटाई की। उनसे परेड कराई गई और फिर वीडियो रिकॉर्डिंग करके सोशल साइट्स पर वायरल कर दी। दाहोद के एसपी हितेश जोयसर ने बताया कि स्थानीय लोगों ने युवक से कहा था कि वह युवती को कंधे से उठाकर पूरे गांव का चक्कर लगाए। सरेराह युवक-युवती से परेड कराई गई। दोनों को पीटा भी गया। उनकी शिकायत पर कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हितेश जोयसर ने यह भी कहा कि पुलिस ने वीडियो देखा है, जो कि सोशल साइट्स पर वायरल हो गया है।

संवाददाता के अनुसार, पीटे गए युवक-युवती आदिवासी हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें कथित रूप से विवाहेतर संबंध रखने के आरोप में पीटा। कहा गया कि कुछ दिन पहले वे दोनों गांव से भाग गए थे। बाद में रिश्तेदारों ने उन्हें पकड़ लिया। उसके बाद उनके साथ अमानवीय बर्ताव किया गया।बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी हितेश जोयसर ने कहा है कि किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। जांच-पड़ताल के बाद आरोपियों को सख्त सजा मिलेगी।'












Click it and Unblock the Notifications