गणतंत्र दिवस समारोह में स्टंट हादसा, दर्शक दीर्घा में घुसी बाइक से 6 घायल

Gandhinagar News, गांधीनगर। गुजरात के पालनपुर में राज्य स्तरीय गणतंत्र समारोह के दौरान एक स्टंट के दौरान बाइक फिसल गई, जिससे छह लोगों को चोटें आई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुजरात का गणतंत्र दिवस का राज्य-स्तरीय उत्सव पालनपुर में आयोजित किया गया था। इस परेड में गुजरात पुलिस की टीम द्वारा विभिन्न स्टंट्स और कृतियों को दिखाया गया था।

Six injured whe bike slipped during stunt in repulic day celebration

पालनपुर के रामपुरा मैदान में गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिसमें पहली साइकिल स्टंट और हॉर्स रेसिंग टीमों की टीम ने अलग-अलग कौतुक दिखाये थे। पुलिस टीम का बाइक स्टंट देखकर दर्शक भी अवाक रह गए। बाइक के विभिन्न स्टंट के दौरान एक महिला पुलिस बाइक पर करतब दिखा रही थी। दूसरी ओर, महिला के पैर फिसल जाने के बाद, बाइक सीधे दर्शक दीर्घा में चली गई, और वहां खड़े बच्चों के साथ टक्कर हो गई। जिसमें वहां खड़े पांच बच्चे भी घायल हो गए। महिला पुलिस और बच्चों का तुरंत इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया।

गणतंत्र दिवस समारोह को पूरा करने के बाद, मुख्यमंत्री विजय रूपानी सिविल अस्पताल गए थे। उन्होने स्टंट शो में घायल महिला पुलिस और सामान्य रूप से घायल बच्चों के इलाज के बारे में जिला अधिकारियों को सूचनाएं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+