'इस बार लड़के को ही जन्म देना..' कहकर गुजरात में 3 बेटियों की मां को प​ति ने बेरहमी से पीटा

Gujarat Crime News in Hindi , गांधीनगर। गुजरात में एक शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी को बेटे की चाह में बेरहमी से पीटा। वह महिला उसकी 3 बेटियों की मां थी। पति ने अगली संतान को लेकर उसे धमकी दी कि बेटा नहीं हुआ तो घर से बाहर फेंक दी जाएगी। जिसके बाद करवत नामक हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना अहमदाबाद के मणिनगर की है।

pregnant woman brutally beaten by her husband in Gujarat

यहां पीड़ित महिला चांदनी पंचाल ने पुलिस को बताया कि उसे ससुराल में पति और उसके माता-पिता आए रोज प्रताड़ित करते हैं। वे सभी बेटा चाहते हैं, लेकिन कुदरत ने तीन बेटियों को जन्म दिलाया। घरवालों में पुत्रमोह है इसलिए वे सभी पीटते हैं।' चांदनी पंचाल ने यह भी कहा कि करवत से जब वह जख्मी हो गई थी तो भी पति को दया नहीं आई। पड़ोसियों ने एलजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

वहीं, सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने पीड़ित गर्भवती चांदनी के बयान लेने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। मणिनगर पुलिस का कहना है इस घटना में यह पाया गया कि महिला को तीन बार बेटियां पैदा हुई हैं। उसके घरवाले इन बेटियों की वजह से उसे अक्सर प्रताड़ित करते हैं। इस बार उसके गर्भवती होने पर पति को लग रहा था कि वह फिर बेटी को जन्म देगी, ऐसा सोचते हुए उसने महिला की बेरहमी से पिटाई की। हालांकि, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सूरत से शिरडी जा रही थी 70 श्रद्धालुओं से भरी बस, ड्राईवर से नहीं लगा ब्रेक तो सड़क से 150 फीट गहरी खाई में जाने लगी, पेड़ ने बचाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+