PM मोदी महाशिवरात्रि पर करेंगे उमिया धाम का भूमि पूजन, गुजरात में शुरू होगी एक और मेट्रो
Gujarat News, गांधीनगर। भारत पाक के बीच तनाव कम होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपाई नेतृत्व आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गए हैं। मोदी 3 और 4 मार्च को गुजरात दौरे पर रहेंगे, महाशिवरात्रि के दौरान वह यहां कई प्रोजेक्ट्स को शुरू कराएंगे।
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री पहले जामनगर और फिर अहमदाबाद पहुंचेंगे। जहां शहर की मुख्य सड़कों पर स्वागत द्वार स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, इस मर्तबा पीएम मोदी की विशाल कट आउट होगी। गांधीनगर में बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव के सबंध में भाजपा नेताओं के साथ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव अभियान की समीक्षा करेंगे। मुख्य फोकस मेट्रो परियोजना के उद्घाटन का पर है।
भाजपा ने मोदी के दो दिवसीय कार्यक्रम को चुनाव-उन्मुख बनाने के लिए रोडमैप शुरू किया है। प्रधानमंत्री ने कल मुख्यमंत्री विजय रूपानी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल के साथ वीडियो कांफ्रेंस से बात की थी।

जामनगर में अस्पताल का उद्धाटन करेंगे
अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी सुबह 11.30 बजे जामनगर पहुंचेंगे। वहां 750 बिस्तर की गुरु गोविंद सिंह अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। फिर अहमदाबाद पहुंचने के लिए जामनगर से रवाना होंगे। अहमदाबाद के वैश्नोदेवी सर्कल के पास पाटीदार समाज के उमियाधाम का भूमिपूजन करेंगे। उसके बाद वह मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का उद्धाटन करेंगे।

आयुष्मान भारत के लाभार्थियों से बात करेंगे
ऐसा कहा जा रहा है कि मोदी मेट्रो में बैठकर चुनाव प्रचार करने वाले हैं। फिर शाम को सिविल अस्पताल का उदधाटन करने के बाद जनता को संबोधन करेंगे। उसके बाद आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। वे गांधीनगर राजभवन में रात्रि निवास करेंगे।

अहमदाबाद एयरपोर्ट से इंदौर को उड़ेंगे
इसके बाद 5 मार्च को प्रधान मंत्री मोदी सुबह 10 बजे अडालज में एक शैक्षणिक परिसर में उपस्थित रहेंगे। 11.30 बजे वस्त्राल में श्रमयोगी मान धन योजना का प्रारंभ करेंगे। एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट से इंदौर जाने के लिये रवाना होंगे।
पढ़ें शॉक्ड करने वाली रिपोर्ट: 5 वर्षों में यहां 26,907 महिलाएं गुम हो गईं, 8 हजार किडनैप कर ली गईं और 4 हजार से ज्यादा ने रेप की शिकायत दर्ज कराई












Click it and Unblock the Notifications