ONGC Pipeline Blast: गांधीनगर में भीषण बलास्ट से ढहे 2 मकान, 2 लोगों की मौत, 1 घायल
ONGC Pipeline Blast gandhinagar, गांधीनगर। गुजरात की राजधानी गांधीनगर से होकर निकल रही ओएनजीसी की पाइपलाइन में आज अचानक ब्लास्ट हो गया। यह ब्लास्ट इतना तीव्र था कि, वहां मौजूद दो मकान ढह गए। धमाके की आवाज कई किमी तक सुनी गई। इलाके में आग और धुआं फैल गया। 2 लोगों की लाश बरामद हुई। वहीं, 2 के जख्मी होने की जानकारी मिल रही है। संवाददाता ने बताया कि, राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया है।
Recommended Video

यह घटना कलोल की गार्डन सिटी इलाके में हुई है। ब्लास्ट ओएनजीसी की पाइप लाइन में हुआ है।घटनास्थल की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनसे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। भीषण ब्लास्ट के बाद से इलाके में अफरा-तफरी मची है। हादसे में जहां मकान धराशायी हो गए, वहीं धमाके की आवाज सुनकर लोग अपने घरों से निकल कर भागने लगे। लोगों का कहना है कि, धमाका इतना तेज था कि उनके घरों की खिड़कियां तक हिल गईं। अब यहां पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जुट रहे हैं। हालांकि, इस धमाके की वजह अभी सामने नहीं आई है।

इससे पहले सितंबर में भी गुजरात के सूरत में स्थित ओएनजीसी गैस प्लांट में भीषण आग लगी थी। तब भी आवाज प्लांट से काफी दूर तक सुनाई दी थी। हालाँकि, मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने समय पर पहुँच कर आग पर काबू पा लिया था और बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसा रात में होने की वजह से प्लांट में काम करने वाले लोग चपेट में आने से बच गए थे।
गांधीनगर रेंज के आईजीपी अभय चूड़ास्मा बोले, "2 लोगों की जान गई है। एक व्यक्ति घायल है और इस हादसे के बारे में प्रथमदृश्या ऐसा प्रतीत होता है कि गैस रिसाव के कारण पाइपलाइन फटी। जिसके ब्लास्ट में दो मकान ढहे। विशेषज्ञ इसकी पुष्टि कर रहे हैं।"
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications